CUET UG 2026 के लिए करेक्शन विंडो आज से @cuet.nta.nic.in पर खुल गई है, 11 फरवरी तक कर सकेंगे सुधार

Akshara Verma
Feb 9, 2026, 16:59 IST

CUET UG 2026 एप्लिकेशन में करेक्शन करने की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। छात्र 11 फरवरी तक cuet.nta.nic.in पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन में आवश्यक बदलाव कर सकते हैं। सभी डिटेल्स की जानकारी के लिए यहां देखें।

CUET UG 2026: Correction Window Opens Today
CUET UG 2026: Correction Window Opens Today

CUET UG 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज, 9 फरवरी, 2026 से छात्रों के लिए अपने CUET UG 2026 एप्लिकेशन में बदलाव करने की विंडो खोलेगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार, यदि छात्रों से CUET UG 2026 के एप्लीकेशन प्रोसेस में कोई गलती हो गई है, तो अब छात्र उसे ठीक कर सकेंगे। NTA ने छात्रों के लिए सुधार करने की विंडो को 9 से 11 फरवरी, 2026 तक खुली है। 

CUET UG 2026 एग्जाम 11 से 31 मई 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। CUET UG 2026 के एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए छात्रों को रजिस्ट्रेशन, एप्लिकेशन और फीस जमा करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। सभी छात्र ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन में कुछ बदलने के लिए आवश्यक बदलाव कर सकते हैं। याद रखें, यह सुविधा केवल 11 फरवरी 2026 (रात 11:50 बजे तक) ही उपलब्ध रहेगी।

CUET UG 2026: करेक्शन विंडो का पूरा शेड्यूल 

छात्र NTA द्वारा जारी किए गए पूरे शेड्यूल की इंपोर्टेंट डेट्स और टाइम को जानने के लिए नीचे दी गई इस टेबल को जरूर देखें। आइए सभी डिटेल्स को जानने के यहां देखें। 

इवेंट  डेट्स और टाइम 
करेक्शन विंडो खुलने की डेट 9 फरवरी 2026
करेक्शन विंडो बंद होने की डेट  11 फरवरी 2026 (रात 11:50 बजे तक)
सुधार का माध्यम केवल ऑनलाइन cuet.nta.nic.in 
एग्जाम की एक्सपेक्ड डेट्स  11 मई से 31 मई 2026 के बीच

CUET UG 2026 आवेदन में सुधार - यहां क्लिक करें

एप्लीकेशन में क्या बदल सकते हैं और क्या नहीं? 

NTA छात्रों को सभी डिटेल्स बदलने की अनुमति नहीं देता है। करेक्शन विंडो का इस्तेमाल करते समय कुछ पाबंदियां होती हैं।

  1. पर्सनल जानकारी: छात्र का नाम, पिता का नाम या माता का नाम (इनमें से कोई एक)।
  2. एजुकेशन डिटेल्स: 10वीं और 12वीं के अंक या स्कूल का विवरण।
  3. एग्जाम सेंटर: एग्जाम के लिए शहरों की प्राथमिकता।
  4. सब्जेक्ट का चयन: आप टेस्ट पेपर/सब्जेक्ट बढ़ा या बदल सकते हैं। 
  5. फोटो और हस्ताक्षर: यदि फोटो या सिग्नेचर स्पष्ट नहीं हैं, तो उन्हें दोबारा अपलोड किया जा सकता है।

छात्र इन डिटेल्स को नहीं बदल सकते हैं। 

  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर।
  • ईमेल आईडी।
  • स्थायी और पत्राचार का पता।
  • आपातकालीन संपर्क विवरण।

CUET UG 2026 एप्लिकेशन में बदलाव करने के स्टेप्स: 

CUET UG 2026 एग्जाम के लिए सुधार विंडो 11 फरवरी, 2026 तक उपलब्ध रहेगी। सभी योग्य छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

चरण 1: CUET UG की ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं

चरण 2: लॉगिन विंडो पर क्लिक करें।

चरण 3: रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।

चरण 4: करेक्शन विंडो पर क्लिक करें। 

चरण 6: सभी आवश्यक डिटेल्स को चेंज करें।

चरण 7: फिर, सबमिट पर क्लिक करें। 




Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News