बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने दो साल डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed.) कोर्स में एंट्री लेने के लिए जॉइंट एंट्रेंस टेस्ट 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज यानी 11 दिसंबर से शुरू कर दी है। यह एग्जाम प्राथमिक स्कूलों में टीचर बनने की इच्छा रखने वाले सभी छात्रों के लिए पहला और सबसे महत्वपूर्ण कदम है।
जो भी छात्र साल 2026-28 के सत्र में D.El.Ed. कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे जल्द से BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट form.bsebdeled.com पर जाकर रजिस्टर कर सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्टर करने की लास्ट डेट 24 दिसंबर 2025 रखी गई है। ।
बिहार D.El.Ed. एंट्रेंस एग्जाम 2026 की मुख्य जानकारी
बिहार D.El.Ed. एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए निम्नलिखित जानकारी के बारे में जानने के लिए आप नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | डिटेल्स |
| इवेंट नाम | बिहार में DElEd प्रवेश 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन |
| एग्जाम का नाम | जॉइट एंटरेंस टेस्ट |
| बोर्ड का नाम | बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (BSEB ) |
| शैक्षणिक वर्ष | 2026–28 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | bsebdeled.com |
| राज्य | बिहार |
| स्ट्रिम | शिक्षा |
| लेवल | डिप्लोमा |
| प्रोग्राम | प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा (DElEd) |
| रजिस्ट्रेशन डेट्स | 11-24 दिसंबर, 2025 |
| कुल सीटें | 30,000 |
| भाग लेने वाले कॉलेज | 306 |
D.El.Ed एंट्रेंस एग्जाम की इंपोर्टेंट डेट्स
D.El.Ed एंट्रेंस एग्जाम से जुड़ी सभी इंपोर्टेंट डेट्स जानने के लिए आप इस टेबल को जरूर देखें।
| डिटेल्स | डेट्स |
| ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की डेट | 11 दिसंबर 2025 |
| ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट | 24 दिसंबर 2025 |
| एडमिट कार्ड जारी होने की डेट | एग्जाम से लगभग 7-10 दिन पहले |
BSEB Bihar DElEd 2026 Application Form
Bihar DElEd Admission 2026 Official Notice
बिहार D.El.Ed. एंट्रेंस एग्जाम में भाग लेने के लिए योग्यता
D.El.Ed. एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होने के लिए सभी लोगों को निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना आवश्यक है। साथ ही, चेक करें एलिजिबिलिटी क्रैटेरिया।
- एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
* छात्रों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10+2 के एग्जाम में पास होना चाहिए।
* (SC/ST/EBC/Divyang) वर्ग के छात्रों को न्यूनतम अंकों में 5% की छूट दी जाएगी, यानी उनके लिए 45% अंक अनिवार्य हैं।
- आयु सीमा
* 1 जनवरी 2026 तक छात्र की न्यूनतम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए।
* अधिकतम आयु सीमा का कोई प्रावधान नहीं है।
D.El.Ed एंट्रेंस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
D.El.Ed एंट्रेंस एग्जाम के लिए सभी छात्र रजिस्ट्रेशन फॉर्म फिल करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
स्टेप 1: रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं और "D.El.Ed. Joint Entrance Test 2026" लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 2: 'New Registration' लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: फिर, अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल ID और अन्य जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें। आपको एक यूजर ID और पासवर्ड प्राप्त होगा।
स्टेप 4: आप प्राप्त यूजर ID और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
स्टेप 5: फिर, सभी इंपोर्टेंट दस्तावेजों को अपलोड करें।
स्टेप 6: रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
स्टेप 7: फिर, फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर सबमिट कर दें।
D.El.Ed एंट्रेंस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन फीस
D.El.Ed एंट्रेंस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन फीस कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। यह जानने के लिए नीचे टेबल पर नजर डालें।
| कैटेगरी | रजिस्ट्रेशन फीस |
| सामान्य (General) | ₹ 960/- |
| पिछड़ा वर्ग (BC) / अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) | ₹ 960/- |
| अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) | ₹ 760/- |
| दिव्यांग (Divyang) | ₹ 760/- |

Comments
All Comments (0)
Join the conversation