शिक्षा के क्षेत्र में देश के प्रतिष्ठित संस्थान काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) ने युवाओं के लिए कौशल विकास का सुनहरा अवसर पेश किया है। BHU अब 121 नए स्किल डेवलपमेंट कोर्स ऑनलाइन शुरू करने जा रहा है, जो पूरी तरह से फ्री होंगे।
ये कोर्स न केवल अंग्रेजी, बल्कि हिंदी समेत कई अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध होंगे। इन कोर्स की शुरुआत 26 जनवरी 2026 से होने जा रही है। युवा महंगे एजुकेशन इंस्टीट्यूट से स्किल डेवलपमेंट कोर्स कर रहे हैं, लेकिन अब फ्री में ऑनलाइन घर बैठे स्किल डेवलपमेंट कोर्स किए जा सकते हैं। ये मौका बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) दे रही है। BHU ने 121 फ्री ऑनलाइन कोर्स लॉन्च किए हैं। वहीं सबसे महत्वपूर्ण है कि ये कोर्स हिंदी, अंग्रेजी समेत अन्य भारतीय भाषाओं में उपलब्ध हैं
BHU Skill Course 2026: BHU डिटेल्स
इन कोर्सेज से जुड़ी मुख्य जानकारी के लिए नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं।
| इवेंट | जानकारी |
| संस्थान का नाम | काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) |
| कुल कोर्सेज की संख्या | 121 |
| कोर्स का माध्यम | ऑनलाइन |
| भाषाएं | हिंदी, अंग्रेजी और अन्य क्षेत्रीय भाषाएं |
| कोर्स की फीस | बिल्कुल मुफ्त |
| शुरुआत की तारीख | 26 जनवरी, 2026 |
| रजिस्ट्रेशन की वेबसाइट | bhu.ac.in या ऑफिशियल स्किल पोर्टल |
SWAYAM पोर्टल पर लॉन्च, जानें कैसे और कब आवेदन
BHU ने इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस (INI) के तहत जनवरी 2026 सेशन के लिए 121 क्रेडिट-रेडी ऑनलाइन कोर्स लॉन्च करने की घोषणा की है। ये 121 स्किल डेवलपमेंट कोर्स SWAYAM पोर्टल पर लॉन्च किए जाएगा। SWAYAM केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का पोर्टल है, जो फ्री ऑनलाइन शिक्षा उपलब्ध है। BHU की तरफ से लॉन्च किए गए 121 स्किल डेवलपमेंट कोर्स में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है। रजिस्ट्रेशन बीएचयू SWAYAM पोर्टल पर जाकर किया जा सकता है। ये कोर्स 26 जनवरी और 16 फरवरी, 2026 से शुरू होने वाले हैं।
किन क्षेत्रों में उपलब्ध हैं ये कोर्स?
बीएचयू द्वारा तैयार किए गए ये कोर्स आज के डिजिटल युग की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। मुख्य रूप से निम्नलिखित क्षेत्रों में आप अपनी स्किल बढ़ा सकते हैं:
- डिजिटल मार्केटिंग और आईटी: कोडिंग, वेब डिजाइनिंग और डेटा एनालिटिक्स।
- मैनेजमेंट और सॉफ्ट स्किल्स: लीडरशिप, पब्लिक स्पीकिंग और बिजनेस कम्युनिकेशन।
- एग्रीकल्चर और सस्टेनेबिलिटी: जैविक खेती, डेयरी फार्मिंग और मशरूम उत्पादन।
- कला और संस्कृति: योग विज्ञान, भारतीय शास्त्रीय संगीत और हस्तशिल्प।
- भाषा ज्ञान: हिंदी और अंग्रेजी व्याकरण के साथ विदेशी भाषाएँ।
BHU के कोर्स के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
इन कोर्सेज में शामिल होने की प्रक्रिया बेहद सरल है।
- सबसे पहले बीएचयू की ऑफिशियल वेबसाइट या उनके स्किल डेवलपमेंट पोर्टल पर जाएं।
- अपना नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज कर अकाउंट बनाएं।
- 3.121 कोर्स की लिस्ट में से अपनी पसंद का कोर्स चुनें।
- 'Enroll' बटन पर क्लिक करें। 26 जनवरी से आपको डैशबोर्ड पर वीडियो और स्टडी मटेरियल मिलना शुरू हो जाएगा।
रजिस्टर कौन कर सकता है?
इन कोर्सेज के लिए कोई कड़ी पात्रता नहीं रखी गई है।
- स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्र।
- नौकरीपेशा पेशेवर जो नई स्किल सीखना चाहते हैं।
- गृहिणियां और बेरोजगार युवा जो घर बैठे रोजगार के अवसर तलाश रहे हैं।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation