अमेरिका में इस नाम से जाना जाता है पेट्रोल, पढ़कर हो जाएंगे हैरान
इन दिनों देश-दुनिया में पेट्रोल शब्द चर्चाओं में है। क्योंकि, ईरान और इजरायल युद्ध के बाद सभी की नजरें कच्चे तेल की कीमतों पर है। भारत में हाल ही में पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। आपको बता दें कि अमेरिका में पेट्रोल को अलग नाम से जाना जाता है, जिसे पढ़कर आप हैरान हो जाएंगे।
इस समय देश-दुनिया में पेट्रोल का मुद्दा गरमाया हुआ है। क्योंकि, ईरान-इजरायल युद्ध से कच्चे तेल की आपूर्ति पर प्रभाव पड़ रहा है। इससे पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर असर पड़ रहा है। भारत में हाल ही में पेट्रोल के दाम बढ़े हैं। वहीं, दूसरी तरफ युद्ध को लेकर अमेरिका भी आक्रामक नीति अपनाया हुआ है।
हालांकि, क्या आप जानते हैं कि अमेरिका में पेट्रोल को पेट्रोल नहीं कहा जाता है, बल्कि इसे Gasoline या गैस नाम से पुकारा जाता है। जब वहां कोई स्थानीय व्यक्ति कहता है कि मुझे अपना गैस टैंक भरवाना होगा, तो भारतीय व्यक्ति हैरानी में पड़ जाता है, क्योंकि अमेरिकी व्यक्ति टैंक में गैस नहीं, बल्कि पेट्रोल भरवाने की बात कर रहा होता है। इस लेख में हम इस बारे में विस्तार से जानेंगे।
बोलचाल की भाषा में बोला जाता है गैस
अमेरिका में पेट्रोल को अक्सर बोलचाल की भाषा में गैस बोला जाता है। यहां बने पेट्रोल पंप पर लोग पेट्रोल को गैस बोलकर ही फ्यूल टैंक में भरवाते हैं। हालांकि, यह कोई सीएनजी या एलपीजी नहीं होती है।
कहां से आया गैसोलीन शब्द
अब हम यह जान लेते हैं कि आखिर गैसोलीन शब्द कहां से आया है ? दरअसल, 1860 के समय में ब्रिटेन में कैसलिन नाम का ऑयल लैंप बेचा जाता था। इस नाम को अमेरिकी व्यापारी ने अपनाया और इससे मिलते हुए नाम गैसोलीन को पेटेंट करवा लिया। ऐसे में एक तरफ ब्रिटेन में पेट्रोल नाम चल रहा था, जबकि अमेरिका में गैसोलीन शब्द चर्चाओं में आ रहा था।
गैलन में मापा जाता है पेट्रोल
आपको बता दें कि अमेरिका में पेट्रोल को लीटर में नहीं, बल्कि गैलन में मापा जाता है। यहां 1 गैलन में 3.78 लीटर होते हैं। ऐसे में फ्यूल पंप पर लोग पेट्रोल को लीटर के अनुसार नहीं, बल्कि गैलन के अनुसार लेते हैं।
ऑक्टेन रेटिंग का भी है अंतर
अमेरिका और भारत के पेट्रोल में ऑक्टेन रेटिंग का अंतर देखने को मिलता है। अमेरिका में पेट्रोल की गुणवत्ता को एंटी-नॉक इंडेक्स(AKI) में मापा जाता है। यहां सामान्य पेट्रोल 87 ऑक्टेन का होता है। वहीं, भारत में पेट्रोल की गुणवत्ता को रिसर्च ऑक्टेन नंबर (RON) में मापते हैं।यहां सामान्य पेट्रोल 91 ऑक्टेनका होता है। हालांकि, यहां स्पष्ट कर दें कि दोनों पेट्रोल के अंक अलग हैं, लेकिन दोनों की गुणवत्ता एक जैसी ही है, बस इन्हें मापने के तरीके में अंतर है।
A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com