रेलवे के इतिहास में किसे कहा जाता है ‘Railway Man of India’, जानें
भारतीय रेलवे को देश की लाइफलाइन कहा जाता है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि कभी रेलवे में रेलवे मैन नाम से किसे पुकारा जाता था ? इस लेख में हम इस बारे में विस्तार से जानेंगे।
भारतीय रेलवे का इतिहास उठाकर देखें, तो एलफिंस्टन विक्टर मार्टिन को भारत का ‘रेलवे मैन’ भी कहा जाता है। मार्टिन को रेलवे के प्रति उनके जुनून, समर्पण और तकनीकी जानकारी के लिए जाना जाता है। इतिहास में उन्हें रेलवे के ऐसे अधिकारी के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने अपने परिवार से पहले रेलवे सेवा को ऊपर रखा और अपना पूरा जीवन रेलवे सेवा में बिता दिया।
दिन-रात ड्यूटी करते थे विक्टर मार्टिन
विक्टर मार्टिन उन अधिकारियों में शामिल थे, जो कि दिन-रात पटरियों पर बिताया करते थे। वह अपने कमरे को छोड़कर पटरियों पर मौजूद होते थे और बारीकी से इंजन और पटरियों की जांच करते थे। उनके बारे में कहा जाता है कि वह कई बार कई दिनों तक घर नहीं जाते थे और ट्रेन के कोच में ही सो जाते थे।
तकनीकी रूप से माहिर थे मार्टिन
मार्टिन को रेलवे मैन कहने के पीछे बहुत से कारण हैं, जो कि इस प्रकार हैंः
हर पुर्जे की थी जानकारी
विक्टर मार्टिन को रेलवे के हर छोटे-बड़े पुर्जे की जानकारी होती थी। ऐसे में इंजीनियरिंग टीम समेत अन्य टीम के लोग उनसे मार्गदर्शन लिया करते थे।
इंजन की थी पहचान
मार्टिन के बारे में कहा जाता है कि वह भाप इंजन से निकलने वाले धुएं को देखकर बता देते थे कि इंजन में क्या खराबी आ गई है।
सिग्निलिंग सिस्टम और परिचालन क्षमता को बढ़ाया
मार्टिन ने उस दौर में भारतीय रेलवे में सिग्नलिंग सिस्टम को सुधारने के साथ परिचालन क्षमता को बढ़ाया था। उन्हें इन्हें लेकर कई सुझाव दिये थे, जिन्हें आज भी अपनाया जाता है। उस समय कुंंभ मेले या फिर युद्ध की स्थिति में सैनिकों की आवाजाही के लिए ट्रेनों का संचालन करना बड़ी जिम्मेदारी होती थी। ऐसे में मार्टिन द्वारा ट्रेनों का प्लान बनाकर समय से ट्रेनों को संचालित किया जाता था।
अपनी विरासत के लिए जाने जाते हैं मार्टिन
विक्टर मार्टिन को उनकी विरासत के लिए जाना जाता है। उन्होंने रेलवे कर्मचारियों के बीच एक सुरक्षा और समय की पाबंदी को सबसे ऊपर रखने की नींव रखी। यही वजह रही कि उनके नीचे के अधिकारी उन्हें अपना रोल मॉडल मानते थे और धीरे-धीरे वह रेलवे में "The Railway Man" नाम से मशहूर हो गए।
A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com