CUSAT CAT 2026: CAT आंसर की हुई जारी; जानें कैसे करें डाउनलोड, 17 मई तक करें ऑब्जेक्शन फिल

Last Updated: May 15, 2026, 16:23 IST

CUSAT CAT 2026 की प्रोविजनल आंसर-की ऑफिशियल वेबसाइट  admissions.cusat.ac.in पर जारी कर दी गई है। साथ ही, ऑब्जेक्शन फिल करने की लास्ट डेट 17 मई 2026 घोषित की गई है। छात्र नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल करके अपनी प्रोविजनल आंसर-की को डाउनलोड कर सकते हैं।

CUSAT CAT 2026: CAT आंसर की हुई जारी; जानें कैसे करें डाउनलोड, 17 मई तक करें ऑब्जेक्शन फिल
CUSAT CAT 2026: CAT आंसर की हुई जारी; जानें कैसे करें डाउनलोड, 17 मई तक करें ऑब्जेक्शन फिल

CUSAT CAT 2026 Answer Key: कोचीन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (CUSAT) ने CAT 2026 की प्रोविजनल आंसर-की आज ऑफिशियल तौर पर जारी कर दी है। 9 से 11 मई 2026 के बीच आयोजित इस एंट्रेंस एग्जाम में शामिल हुए छात्र अपना स्कोर चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट admissions.cusat.ac.in पर जाकर प्रोविजनल आंसर-की को डाउनलोड कर सकते हैं।

CAT 2026 Objection Window: CUSAT ने CAT 2026 की आंसर-की के साथ ऑब्जेक्शन फिल करने के लिए विंडो भी खोल दी गई है, जिससे छात्र अपने आंसरो मे किसी भी प्रकार के गलती के लिए ऑब्जेक्शन उठा सकते हैं। साथ ही, प्रोविजनल आंसर-की पर ऑब्जेक्शन फिल करने की लास्ट डेट छात्रों के लिए 17 मई 2026 तय की गई है। 

प्रोविजनल आंसर-की में ऑब्जेक्शन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, छात्रों द्वारा उठाए गए सभी ऑब्जेक्शन का मूल्यांकन करने के बाद ही फाइनल प्रोविजनल आंसर-की प्रकाशित की जाएगी। CUSAT CAT 2026 का रिजल्ट और रैंक लिस्ट के आधार पर जारी की जाएगी।

CUSAT CAT 2026 की प्रोविजनल आंसर-की का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें

CUSAT CAT 2026: इंपोर्टेंट डेट्स 

CUSAT CAT 2026 आंसर-की जारी होने के बाद छात्र वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, अपने आंसर में ऑब्जेक्शन फिल कर सकते हैं। छात्र CUSAT CAT 2026 से जुड़ी सभी इंपोर्टेंट डेट्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट इंपोर्टेंट डेट्स 
एग्जाम की डेट 9, 10 और 11 मई, 2026
आंसर-की जारी होने की डेट 15 मई, 2026
ऑब्जेक्शन फिल करने की लास्ट डेट  17 मई, 2026
फाइनल आंसर-की  मई के अंत में (एक्सपेक्टेड)
रिजल्ट की घोषणा जून 2026 (एक्सपेक्टेड)

CUSAT CAT 2026 की आंसर-की डाउनलोड कैसे करें? 

CUSAT CAT 2026 की आंसर-की देखने के बाद छात्र अपने रिजल्ट का अनुमान लगा सकते हैं। साथ ही, यहां दिए गए आसान स्टेप्स का इस्तेमाल करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 

  1. ऑफिशियल वेबसाइट admissions.cusat.ac.in पर लॉग इन करें।
  2. होमपेज पर "Candidate Login" बटन पर क्लिक करें और अपनी Email ID और पासवर्ड को फिल करें।
  3. डैशबोर्ड के अंदर "Answer Key" या "View Response Sheet" के लिंक पर क्लिक करें।
  4. स्क्रीन पर रिस्पांस शीट और सही आंसर दिखाई देंगे।
  5. भविष्य के लिए इसे PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर लें।

गलत उत्तर पर ऑब्जेक्शन कैसे फिल करें?

आंसर-की जारी होने के बाद यदि छात्रों को कहीं पर गलत गलत लगता है, तो वह आराम से उस आंसर पर ऑब्जेक्शन उठा सकते हैं। साथ ही, यहां नीचे दिए गए इन स्टेप्स से जानें की कैसे किसी आंसर पर ऑब्जेक्शन फिल कर सकते हैं। 

  • छात्र CUSAT के ऑफिशियल पोर्टल पर लॉगिन करें। 
  • ऑब्जेक्शन लिंक पर क्लिक करें। 
  • फिर, जिस प्रश्न पर आपको ऑब्जेक्शन फिल करना है, उसे चुनें। 
  • उस आंसर के लिए वैध दस्तावेज को अपलोड करें।

रिजल्ट और रैंक लिस्ट

CUSAT CAT 2026 का रिजल्ट फाइनल आंसर-की के आधार पर जारी किया जाएगा। आंसर-की में दिए गए मार्क्स के आधार पर AIR रैंक प्रदान की जाएगी, जिसके बाद छात्रों की काउंसलिंग और एडमिशन प्रक्रिया शुरू होगी। 

यहां भी पढ़े: WBJEE 2026 Admit Card: wbjeeb.nic.in पर एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 15, 2026, 16:23 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News