JEECUP UP Polytechnic Admit Card 2026: यूपी पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड कब आएगा?, परीक्षा 2 जून से शुरू

Last Updated: May 15, 2026, 13:51 IST

JEECUP UP Polytechnic Admit Card 2026: यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जारी किया जाएगा। छात्र अपने रजिस्ट्रेशन और पासवर्ड का उपयोग करके प्रवेश पत्र  को डाउनलोड कर सकेंगे। यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2 जून से 9 जून 2026 तक विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

UP Polytechnic Admit Card 2026: यूपी पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड कब आएगा?, परीक्षा 2 जून से शुरू
UP Polytechnic Admit Card 2026: यूपी पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड कब आएगा?, परीक्षा 2 जून से शुरू

JEECUP UP Polytechnic Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) ने यूपी पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 की नई संशोधित तिथियां घोषित कर दी हैं। जारी नई अधिसूचना के अनुसार, एग्जाम 2 जून से 9 जून 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अपने लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट ले सकेंगे। 

UP Polytechnic Admit Card 2026 कब आएगा? 

छात्रों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि एडमिट कार्ड कब जारी होगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिकप्रवेश पत्र 25 मई 2026 तक जारी कर दिया जाएगा। हॉल टिकट जारी होने के बाद, छात्र अपने Registration Number और Password से इसे आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे।

यूपी पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? 

छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स को देखकर आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने JEECUP प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले छात्र ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं।

  • वेबसाइट के होमपेज पर "Download Admit Card for JEECUP 2026" पर क्लिक करें।

  • अब आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर एक लॉगिन पेज ओपन होगा।

  • अब छात्र अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि (पासवर्ड) सही से दर्ज करें।

  • इसके बाद कैप्चा कोड को भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।

  • ऐसा करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।

  • इसे डाउनलोड करें और परीक्षा में प्रवेश के लिए इसका प्रिंटआउट लें।

JEECUP Admit Card 2026 पर क्या विवरण उल्लिखित होगा?

यूपी पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई सभी जानकारी को जरूर चेक करें। अगर कोई गलती दिखाई दे तो तुरंत संबंधित विभाग से संपर्क करें।

  • उम्मीदवार का नाम

  • उम्मीदवार का फोटो

  • परीक्षा तिथि

  • परीक्षा केंद्र 

  • परीक्षा शिफ्ट और समय

  • रोल नंबर

  •  ग्रुप

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: May 15, 2026, 13:51 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News