भारत में जब भी प्रतिष्ठित नौकरी की बात होती है, तो सिविल सेवाओं का नाम सबसे शीर्ष पर आता है। इसके लिए प्रत्येक वर्ष संघ लोक सेवा आयोग(UPSC) की ओर से सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन किया जाता है, जिसके माध्यम से IAS, IPS और IFS समेत विभिन्न पदों पर भर्ती की जाती है। हालांकि, सिविल सेवा का फॉर्म भरने वाले अमूमन हर अभ्यर्थी की आईएएस के बाद दूसरी पसंद आईपीएस होती है।
जब भी किसी आईपीएस की नियुक्ति होती है, तो प्रशिक्षु आईपीएस के बाजू पर हमें लाल पट्टी पर RR और दो अंक देखने को मिलते हैं। क्या आप जानते हैं कि यह क्यों लिखे जाते हैं।
RR का क्या मतलब होता है ?
एक आईपीएस अधिकारी की वर्दी पर लिखे RR का मतलब Regular Recruitment यानि कि नियमित भर्ती से होता है। यह दर्शाता है कि संबंधित अधिकारी की भर्ती प्रक्रिया नियमित भर्ती के तहत हुई है, जो कि सीधी भर्ती होती है। वहीं, अंक ये दर्शाते हैं कि अभ्यर्थी किस बैच का है।
दो तरह से बनते हैं IPS
भारत में दो तरह से आईपीएस अधिकारी बना जा सकता है।
UPSC Civil Services Examination
भारत में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की कठिन परीक्षा पास करके सीधे IPS अधिकारी बना जा सकता है। इन अधिकारियों को प्रशिक्षण के लिए हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी(SVPNPA) भेजा जाता है। इन्हें डायेरक्ट रिक्रूटमेंट भी कहा जाता है।
Provincial/State Police Service(PPS/SPS)
ये पहले ही राज्य पुलिस सेवा में कार्यरत होते हैं, जिन्हें प्रमोट कर IPS बनाया जाता है। ये अधिकारी राज्य पुलिस सेवा में राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर पहुंचे होते हैं, जिन्हें उनके अनुभव और क्षमता के हिसाब से प्रमोट कर आईपीएस बनाया जाता है।
क्या सभी IPS की वर्दी पर लिखा होता है RR ?
अब सवाल है कि क्या भारत में सभी आईपीएस की वर्दी पर RR लिखा होता है, तो इसका जवाब नहीं है। क्योंकि, जिन अभ्यर्थियों ने UPSC सिविल सेवा को पास कर आईपीएस रैंक हासिल की है, उनकी वर्दी पर ही RR लिखा होता है। दूसरी तरफ, राज्य पुलिस सेवा से प्रमोट होने वाले आईपीएस अधिकारियों की वर्दी पर RR नहीं लिखा होता है। हालांकि, उनके आईपीएस बनने पर वर्दी पर लिखा PPS/SPS हट जाता है।
वर्दी पर लगे होते हैं अन्य बैच
एक आईपीएस अधिकारी की वर्दी पर RR के अलावा उसके रैंक व उपलब्धियों के अनुसार अन्य बैच भी लगे होते हैं, जो कि इस प्रकार हैंः
-
अधिकारी की वर्दी पर अशोक स्तंभ और सितारे लगे होते हैं, जो कि अधिकारी का रैंक दर्शाते हैं।
-
अधिकारी की वर्दी पर जेब में पहुंची हुई एक डोरी भी होती है, जो कि अनुशासन का प्रतीक है।
-
कुछ अधिकारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मेडल से भी सम्मानित किया जाता है, जो कि वर्दी पर सामने की तरफ लगे होते हैं।
पढ़ेंः दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन-सा है, यहां जानें नाम
Comments
All Comments (0)
Join the conversation