JEE Mains 2026 Result Date OUT: NTA सेशन 1 का रिजल्ट और फाइनल आंसर-की इस दिन होगी जारी, यहां jeemain.nta.nic.in से करें Download

Akshara Verma
Last Updated: Feb 12, 2026, 12:58 IST

NTA द्वारा JEE Mains 2026 सेशन 1 का रिजल्ट कल, 12 फरवरी 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर होगा जारी। सभी छात्र अपने रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके स्कोरकार्ड को PDF के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं।

NTA is expected to release the JEE Main 2026 Session 1 Result tomorrow, February 12, 2026
NTA is expected to release the JEE Main 2026 Session 1 Result tomorrow, February 12, 2026

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कल, 12 फरवरी 2026 को JEE Mains 2026 सेशन 1 के जनवरी एग्जाम का रिजल्ट और फाइनल आंसर-की जारी करने वाला है। सभी छात्र अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।

इस बार 13 लाख से अधिक छात्रों ने बी.ई./बी.टेक (पेपर 1) और बी.आर्क/बी.प्लानिंग (पेपर 2) के लिए एग्जाम दिए थे। एग्जाम में शामिल हुए छात्रों को रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए अपना रोल नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करें। 

एग्जाम रिजल्ट से जुड़ी इंपोर्टेंट डेट्स 

NTA के ऑफिशियल कैलेंडर के अनुसार, सेशन 1 की डेट्स की जानकारी नीचे दी गई है। छात्र सभी डिटेल्स को जानने के लिए टेबल को देखें। 

इवेंट  डेट 
फाइनल आंसर-की जारी होने की डेट 12 फरवरी, 2026
रिजल्ट/स्कोरकार्ड घोषणा 12 फरवरी, 2026 (शाम तक)
सेशन 2 रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 25 फरवरी, 2026
सेशन 2 एग्जाम की डेट 01-10 अप्रैल, 2026

रिजल्ट और फाइनल आंसर-की कैसे चेक करें? 

छात्र JEE Mains के रिजल्ट और आंसर-की को डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

  1. सबसे पहले jeemain.nta.nic.in या ntaresults.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर 'JEE Main 2026 Session 1 Scorecard' के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि फिल करें।
  4. फिर, सिक्योरिटी पिन डालें और 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
  5. फिर, रिजल्ट को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।

JEE Mains 2026 सेशन 1 एग्जाम का शेड्यूल 

JEE Mains 2026 सेशन 1 के रिजल्ट और आंसर-की कल जारी होने की उम्मीद है। छात्र यहां JEE Mains 2026 सेशन 1 से संबंधित इंपोर्टेंट डेट्स की लिस्ट नीचे देख। 

इवेंट  डेट्स
रजिस्ट्रेशन का ऑनलाइन सबमिशन  अक्टूबर 2025 - 31 नवंबर 2025
रजिस्ट्रेशन पत्र सुधार विंडो 1-2 दिसंबर, 2025 रात 11:50 बजे तक
एडमिट कार्ड जारी करना एग्जाम से 3-5 दिन पहले
एग्जाम डेट  21-29 जनवरी, 2026
फाइल आंसर-की और प्रतिक्रिया पत्रक 4 फरवरी, 2026
फाइल आंसर-की का प्रकाशन 12 फरवरी, 2026
जेईई मेन 2026 रिजल्ट घोषणा 12 फरवरी, 2026
काउंसलिंग प्रोसेस  जुलाई/अगस्त 2026

यहां भी पढ़े: AIBE 21 Registration 2026 के रजिस्ट्रेशन आज से हुए शुरू, जानें फीस और पूरी डिटेल्स 

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News