UP Board 12th Admit Card 2026: 12वीं (इंटरमीडिएट) के एडमिट कार्ड आज जारी, @upmsp.edu.in से करें Download

Akshara Verma
Last Updated: Feb 12, 2026, 14:43 IST

UPMSP के 12वीं के एडमिट कार्ड 2026 आज जारी कर दिए गए हैं। स्कूल और प्राइवेट छात्र यूपी बोर्ड 10वीं के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर विजिट करें।

UPMSP UP Board Class 12th Admit Card Released
UPMSP UP Board Class 12th Admit Card Released

UP Board 12th Admit Card 2026 Out: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने साल 2026 की इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) के एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। 18 फरवरी से शुरू होने वाले ये एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड एक इंपोर्टेंट डाक्यूमेंट है। 

सभी छात्र UP बोर्ड 12वीं का एडमिट कार्ड 2026 ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in से डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, छात्र यह सुनिश्चित करें की उनके UP बोर्ड 12वीं के एडमिट कार्ड पर शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों के हस्ताक्षर और ऑफिशियल मुहर लगी हो। यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के एडमिट कार्ड 2026 में छात्र का नाम, रोल नंबर, एग्जाम डेट, एग्जाम सेंटर की जानकारी आदि सभी दी गई है।

12वीं के एग्जाम और एडमिट कार्ड से जुड़ी इंपोर्टेंट डेट्स 

छात्र UP बोर्ड 12वीं के एग्जाम और एडमिट कार्ड से जुड़ी सभी इंपोर्टेंट डेट्स को जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। साथ ही, बोर्ड एग्जाम दो शिफ्ट्स आयोजित किए जा रहे है। 

इवेंट  इंपोर्टेंट डेट्स 
एडमिट कार्ड जारी होने की डेट फरवरी का प्रथम सप्ताह (जारी)
एग्जाम शुरू होने की डेट  18 फरवरी 2026
एग्जाम खत्म होने की डेट  12 मार्च 2026
पहली शिफ्ट का टाइम  सुबह 08:30 से 11:45 तक
दूसरी शिफ्ट का टाइम दोपहर 02:00 से 05:15 तक
ऑफिशियल वेबसाइट  upmsp.edu.in

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? 

UP बोर्ड 10वीं के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।

  1. स्कूल लॉगिन: केवल स्कूल के प्रधानाचार्य या अधिकृत अधिकारी ही upmsp.edu.in पर स्कूल लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
  2. स्कूल से संपर्क: रेगुलर छात्रों को अपने संबंधित स्कूल जाना होगा।
  3. स्कूल से एडमिट कार्ड लेते समय यह सुनिश्चित करें कि उस पर प्रधानाचार्य की मुहर और हस्ताक्षर मौजूद हों। इसके बिना एडमिट कार्ड मान्य नहीं माना जाएगा।
  4. प्राइवेट छात्र: व्यक्तिगत/प्राइवेट परीक्षार्थी अपने एग्जाम सेंटर से एडमिट कार्ड ले सकते हैं।

एडमिट कार्ड मिलने पर क्या चेक करें?

जैसे ही आपको अपना एडमिट कार्ड मिले, निम्नलिखित जानकारी को ध्यान से जांचें:

  • नाम की स्पेलिंग: आपका नाम और माता-पिता का नाम सही है या नहीं।
  • एग्जाम सेंटर: आपके एग्जाम सेंटर का नाम और कोड।
  • सब्जेक्ट और डेट: आपके द्वारा चुने गए सब्जेक्ट्स की सही एग्जाम डेट।
  • फोटो और सिग्नेचर: आपकी फोटो और हस्ताक्षर स्पष्ट रूप से दिखाई देने चाहिए।

यहां भी पढ़े: UP Board 10th Admit Card 2026: यूपी बोर्ड हाईस्कूल 10वीं के हॉल टिकट जारी, यहां से करें सीधा डाउनलोड

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News