SSC GD Exam City Intimation Slip 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही SSC GD Exam City Intimation Slip 2026 जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर लॉग-इन कर अपनी परीक्षा शहर की जानकारी देख सकेंगे।इस सिटी इंटिमेशन स्लिप में उस शहर का नाम दिया होगा, जहां उम्मीदवार का परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया है। स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना यूजरनेम/रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
SSC GD Exam City Intimation Slip 2026-एसएससी जीडी एग्जाम सिटी स्लिप हाइलाइट्स
-
परीक्षा कराने वाली संस्था: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC)
-
पद का नाम: कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी)
-
परीक्षा का नाम: CAPFs/SSF Constable (GD), Assam Rifles Rifleman (GD) और NCB सिपाही परीक्षा 2026
-
कुल पद: 25,487
-
एग्जाम सिटी स्लिप: परीक्षा से 10 दिन पहले
-
एडमिट कार्ड: परीक्षा से 4 दिन पहले
-
परीक्षा शुरू: 23 फरवरी 2026 से
-
आधिकारिक वेबसाइट: www.ssc.gov.in
कब जारी होगी SSC GD सिटी स्लिप 2026?
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, SSC GD सिटी इंटिमेशन स्लिप परीक्षा शुरू होने से 10 दिन पहले जारी की जाती है। उम्मीद यह है कि सिटी स्लिप 13 फरवरी 2026 को जारी होने की उम्मीद है। SSC GD परीक्षा शुरू 23 फरवरी 2026 से हो जा रही है। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे।
ऐसे चेक करें SSC GD Exam City Intimation Slip 2026?
उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से एसएससी जीडी सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
-
आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in खोलें।
-
Login / Admit Card सेक्शन पर जाएं।
-
Registration Number और Password/Date of Birth दर्ज करें।
-
“SSC GD City Intimation Slip 2026” लिंक पर क्लिक करें।
-
स्लिप डाउनलोड कर लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation