SBI CBO Vacancy 2026: आखिरी मौका! एसबीआई CBO के 2050 पदों पर अंतिम तिथि आगे बढ़ी

Last Updated: Feb 12, 2026, 17:36 IST

SBI CBO Vacancy 2026: बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए आवेदन का आखिरी मौका। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने सीबीओ भर्ती 2026 के लिए निकाले गए 2050 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को 25 फरवरी अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन करने की सलाह। 

SBI CBO Application Deadline Extend
SBI CBO Application Deadline Extend

SBI CBO Last Date Extend 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) के 2050 पदों पर लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। यह उन उम्मीदवारों के लिए आखिरी मौका है, जो पहले किसी कारणवश अपना आवेदन पूरा नहीं कर पाए थे। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अंतिम तिथि 25 फरवरी से पहले आवेदन पूरा कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए देश के विभिन्न राज्यों में अधिकारियों की नियुक्ति की जानी है। 

SBI CBO Vacancy 2026: महत्वपूर्ण विवरण 

एसबीआई सीबीओ भर्ती 2026 के लिए पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार नीचे टेबल में दिए महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर सकते हैं।

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)

पद का नाम 

सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO)

पदों की संख्या 

2050 

आवेदन की अंतिम तिथि

25 फरवरी, 2026

आयु सीमा 

21 से 30 वर्ष 

आवेदन शुल्क 

750 रुपये

(SC,ST,PwBD कोई शुल्क नहीं)

ऑफिशियल वेबसाइट 

sbi.co.in

Check: SBI Clerk Mains Result 2026 Soon

SBI CBO Eligibility Criteria 2026: पात्रता मानदंड

सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन डिग्री। इंजीनियरिंग, मेडिकल, सीए या कॉस्ट अकाउंटिंग जैसी प्रोफेशनल डिग्री होनी चाहिए। 

SBI CBO Vacancy 2026: आवेदन लिंक 

सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) पद के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 जनवरी को मांगे गए थे। इसकी अंतिम तिथि 25 फरवरी कर दी गई है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए हमने ऑनलाइन आवेदन का लिंक यहां उपलब्ध करा दिया है। 

SBI CBO भर्ती 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक 

यहां क्लिक करें

SBI CBO Vacancy 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

संबंधित भर्ती के लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर सकते हैं। 

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in  पर जाएं। 

  2. होम पेज पर, करियर सेक्शन पर जाएं।

  3. अब SBI CBO Vacancy 2026 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

  4. रजिस्ट्रेशन पूरा कर लॉगिन करें। 

  5. मांगी गई डिटेल्स भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

  6. एप्लीकेशन फीस भरें और प्रिंट आउट लेना ना भूलें।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News