डॉक्टर से बनीं IAS, UPSC में 5वीं लाकर कायम की अनोखी मिसाल

Last Updated: Feb 12, 2026, 18:20 IST

भारती दीक्षित एक ऐसा नाम है, जिन्होंने कड़ी मेहनत और जीत के जज्बे के बूते साल 2013 में हुई यूपीएससी एग्जाम की परीक्षा को पास किया और 5वीं रैंक के साथ आईएएस बन गई। हालांकि, उन्होंने अपना करियर मेडिकल क्षेत्र में शुरू किया था, लेकिन देश प्रेम सिविल सेवा की दुनिया में ले गया। 

Bharti Dixit IAS Story
Bharti Dixit IAS Story

Bharti Dixit IAS Story: भारती दीक्षित का जन्म 4 सितंबर, 1987 को दिल्ली में हुआ था। भारती राजस्थान कैडर 2014 की आईएएस है। उनकी आईएएस बनने की कहानी लाखों युवाओं को प्रेरित करने वाली है। 

दिल्ली विश्वविद्यालय से की है पढ़ाई 

अगर हम भारती दीक्षित की पढ़ाई की बात करें, तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज से चिकित्सा विज्ञान में बीएससी और चिकित्सा में एमबीबीएस की डिग्री ली है। भारती के सामने डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका था, लेकिन देश प्रेम के आगे सब फीका पड़ गया। 

5वीं रैंक के साथ बन गई IAS 

एमबीबीएस की डिग्री लेने के बाद वह सिविल सेवा की तैयारी में जुट गई। पूरा मन लगाकर पढ़ाई कर रही थी। फिर आया साल 2013 का वो दिन। जब उनकी दुनिया ही बदल गई। उनका यूपीएससी में सलेक्शन हो गया। वह 5वीं रैंक के साथ आईएएस बन गई। 

IAS बनने के बाद मिल चुके हैं कई अहम पद 

आईएएस बनने के बाद भारती दीक्षित कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद पर कार्य कर चुकी है। जिसमें राजस्थान में स्थित अजमेर और झालावाड़ में जिला कलेक्टर व मजिस्ट्रेट, मिशन निदेशक, संयुक्त सचिव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, सहायक सचिव आदि शामिल है। 

चिकित्सा अधिकारी के रूप में किया कार्य   

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा देने से पहले भारती दीक्षित यूपीएससी संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा पास कर चुकी है, जिसमें उनकी रैंक 13 आई थी और उन्होंने कुछ टाइम के लिए नगर परिषद में चिकित्सा अधिकारी के रूप में कार्य किया था। भारती के IAS बनने से गांव में खुशी का माहौल है। 


Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News