UPSC IES ISS Notification 2026: यूपीएससी आईईएस आईएएस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, upsc.nic.in लिंक से करें आवेदन

Last Updated: Feb 12, 2026, 19:06 IST

UPSC IES ISS Notification 2026: यूपीएससी ने यूपीएससी आईईएस आईएएस की भर्ती का नोटिफकेशन 2026 जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने का लिंक लेख में दिया गया है। 

UPSC IES ISS Eligibility Criteria 2026
UPSC IES ISS Eligibility Criteria 2026

UPSC IES ISS Notification 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 11 फरवरी, 2026 को यूपीएससी आईईएस आईएसएस के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। यूपीएससी ने इंडियन इकोनॉमिक सर्विस (IES) और इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस (ISS) के रिक्त पदों की भर्ती का नोटिफेशन 2026 जारी कर दिया है। इसके तहत कुल 44 पदों को भरा जाना है। इसमें IES के लिए 16 और ISS के लिए 28 पद आरक्षित है।  योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 11 फरवरी से 03 मार्च, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

UPSC IES ISS Notification 2026  डाउनलोड करने का लिंक

इच्छुक उम्मीदवारों को यूपीएससी आईईएस आईएसएस में निहित पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन की पीडीएफ डाउनलोड करने की सलाह दी जाती है, जिसमें शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, और चयन प्रक्रिया आदि आवश्यक जानकारी उपलब्ध है। यूपीएससी ISS IES नोटिफिकेशन 2026 की पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

यूपीएससी आईईएस आईएसएस नोटिफिकेशन 2026 

पीडीएफ डाउनलोड 

UPSC IES ISS Notification 2026: हाइलाइट्स 

यूपीएससी आईईएस आईएसएस के नोटिफिकेशन 2026 की पीडीएफ upsc.gov.in पर जारी की गई है। इच्छुक उम्मीदवार 11 फरवरी से 03 मार्च, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। यूपीएससी आईईएस आईएसएस के नोटिफिकेशन 2026 से जुड़ी  मुख्य जानकारी के लिए आप नीचे टेबल में देख सकते हैं।

परीक्षा का नाम

इंडियन इकोनॉमिक सर्विस (IES) और इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस (ISS) 

भर्ती प्राधिकरण

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)

कुल पदों की संख्या 

44 (आईईएस: 16, आईएसएस: 28) 

नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि 

11 फरवरी, 2026 

परीक्षा की तिथि 

19 जून, 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

upsc.gov.in

आवेदन की अंतिम तिथि

03 मार्च, 2026 (शाम 6.00 बजे तक) 

UPSC IES Selection Process 2026: चयन प्रक्रिया

यूपीएससी आईईएस आईएसएस के विस्तृत नोटिफिकेशन 2026 के अनुसार, उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में होगा। पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी, जो 1000 नंबर की होगी। इसमें विषय से संबंधित प्रश्न होंगे। दूसरे चरण में इंटरव्यू होगा, जो 200 अंकों का होगा।

UPSC IES ISS Eligibility Criteria 2026

यूपीएससी ने इंडियन इकोनॉमिक सर्विस (IES) और इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस (ISS) के रिक्त पदों की भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष है। IES के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से इकोनॉमिक्स, बिजनेस इकोनॉमिक्स, या इकोनोमेट्रिक्स आदि में पोस्ट ग्रेजुएशन होनी चाहिए। ISS के लिए स्टेटिक्स, मैथमेटिकल स्टेटिक्स या एप्लाइड स्टेटिक्स में से किसी एक विषय के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। 

नोट - शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification) के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने  लिए ऊपर टेबल में दिए गए यूपीएससी आईईएस आईएसएस के विस्तृत नोटिफिकेशन 2026 को देखें।  

UPSC IES ISS 2026 के लिए आवेदन कैसे करें? 

  • सबसे पहले UPSC की आफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं। 

  • इसके बाद होम पेज पर मौजूद UPSC IES ISS EXAM 2026 रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन से जुड़ी डिटेल्स भरें और सबमिट पर क्लिक करें। 

  • ऑनलाइन फॉर्म भरें और एप्लीकेशन फीस जमा करें। 

  • सबमिट पर क्लिक करें और एप्लिकेशन फॉर्म डाउनलोड कर लें। 

  •  एप्लिकेशन फॉर्म का एक प्रिंट आउट भविष्य के लिए अपने पास रख लें। 

UPSC IES ISS की आवदेन फीस 

इंडियन इकोनॉमिक सर्विस (IES) और इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस (ISS) के ऑनलाइन आवेदन फीस 200 रूपये रखी गई है। महिला, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट्स को किसी तरह की कोई आवेदन फीस नहीं देनी है। 

ये भी पढ़ें:  BOB Peon Admit Card 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा Peon PET एडमिड कार्ड जारी 

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News