Current Affairs Quiz 12 Feb 2026: 'एक्सरसाइज वायु शक्ति' का आयोजन किस राज्य में किया जायेगा?

Last Updated: Feb 12, 2026, 16:26 IST

Current Affairs Quiz 12 Feb 2026: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों और जागरूक पाठकों के लिए जागरण जोश लेकर आया है परीक्षा की दृष्टि से आज के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स क्विज. इस क्विज में 'सेवा तीर्थ' (Seva Teerth), एक्सरसाइज वायु शक्ति, विश्व रेडियो दिवस 2026 आदि से जुड़े सवाल शामिल हैं. 

Current Affairs Quiz 12 Feb 2026: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों और जागरूक पाठकों के लिए जागरण जोश लेकर आया है आज के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स क्विज. इस क्विज में 'सेवा तीर्थ' (Seva Teerth), एक्सरसाइज वायु शक्ति, विश्व रेडियो दिवस 2026 आदि से जुड़े सवाल शामिल हैं. 

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 फरवरी 2026 को किस भवन परिसर के नाम का अनावरण करेंगे?
A) कर्तव्य भवन
B) सेवा तीर्थ
C) राष्ट्रीय सुरक्षा भवन
D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: B) सेवा तीर्थ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय राजधानी में लगभग 1:30 बजे 'सेवा तीर्थ' (Seva Teerth) नामक भवन परिसर के नाम का अनावरण करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री औपचारिक रूप से 'सेवा तीर्थ' और 'कर्तव्य भवन-1' और 'कर्तव्य भवन-2' का उद्घाटन करेंगे। सेवा तीर्थ में प्रधान मंत्री कार्यालय, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय स्थित हैं, जो पहले विभिन्न स्थानों पर थे। 

2. 'एक्सरसाइज वायु शक्ति' (Exercise Vayu Shakti) का आयोजन भारतीय वायु सेना (IAF) द्वारा किस राज्य में किया जाएगा?
A) पंजाब
B) राजस्थान
C) गुजरात
D) हरियाणा
उत्तर: B) राजस्थान

भारतीय वायु सेना (IAF) इस महीने की 27 तारीख को पोखरण, राजस्थान में आयोजित होने वाले 'अभ्यास वायु शक्ति' (Exercise Vayu Shakti) में अपनी सटीक निशाना लगाने की क्षमताओं का प्रदर्शन करेगी। 'अभ्यास वायु शक्ति' का फुल ड्रेस रिहर्सल 24 तारीख को होगा। 'अभ्यास वायु शक्ति' में कुल 77 लड़ाकू विमान, 43 हेलीकॉप्टर और 8 परिवहन विमान भाग लेंगे। 

3. हाल ही में भारत के सबसे युवा पुरुष एनालॉग अंतरिक्ष यात्री कौन बने हैं। 

A) अभय नेगी 

B) रविचंद्रन विजय 

C) अभिनय नागार्जुन 

D) आदित्य पांड्या

उत्तर: D) आदित्य पांड्या

17 वर्षीय आदित्य पांड्या AAKA स्पेस के चंद्र आवास मिशन को पूरा करने के बाद भारत के सबसे कम उम्र के पुरुष एनालॉग अंतरिक्ष यात्री बन गए हैं। AAKA स्पेस स्टूडियो ने सफलतापूर्वक एक चंद्र-आवास-प्रेरित एनालॉग अंतरिक्ष यात्री मिशन आयोजित किया, जिसे चंद्रमा जैसी स्थितियों में अलगाव, आवास में रहना और स्वायत्त संचालन का अनुकरण करने के लिए डिज़ाइन किया गया था। यह मिशन 1 फरवरी से 8 फरवरी तक कच्छ के धोलावीरा के में चलाया गया था।

4. राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह (National Productivity Week) कब से कब तक मनाया जा रहा है?
A) 12 फरवरी से 17 फरवरी
B) 12 फरवरी से 18 फरवरी
C) 11 फरवरी से 17 फरवरी
D) 10 फरवरी से 16 फरवरी 

उत्तर: B) 12 फरवरी से 18 फरवरी

राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद (NPC) आज से यानी 12 फरवरी से अपना 68वां स्थापना दिवस मनाने के लिए राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह (National Productivity Week) शुरू कर दिया है। यह सप्ताह इस महीने की 18 तारीख तक पूरे देश में मनाया जाएगा। इस सप्ताह का विषय 'क्लस्टर्स ऐज ग्रोथ इंजन: मैक्सीमाइजिंग प्रोडक्टिविटी इन माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज (MSMEs)' है। 

5. विश्व रेडियो दिवस हर साल कब मनाया जाता है? 

A) 12 फरवरी
B) 13 फरवरी
C) 14 फरवरी
D) 15 फरवरी 

उत्तर: B) 13 फरवरी

विश्व रेडियो दिवस (World Radio Day) जो प्रतिवर्ष 13 फरवरी को मनाया जाता है, 1946 में संयुक्त राष्ट्र रेडियो की स्थापना की याद दिलाता है। विश्व रेडियो दिवस 2026 का विषय है "रेडियो और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: एआई एक उपकरण है, आवाज़ नहीं।" पहला सामुदायिक रेडियो स्टेशन 1 फरवरी 2004 को भारत रत्न लाल कृष्ण आडवाणी द्वारा उद्घाटित किया गया था। 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More

यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

AndroidIOS

Trending

Latest Education News