चार बार असफलता के बाद 5वें प्रयास में UGC-NET टॉप, जानें दीक्षा मक्कड़ की कहानी

Last Updated: Feb 12, 2026, 13:16 IST

दीक्षा मक्कड़ कोशिश करने वाली दुनिया में एक ऐसा नाम है, जहां एक समय के बाद हिम्मत टूटने लगती है, लेकिन अगर जीत का जज्बा हो, तो कुछ भी मुश्किल नहीं। दीक्षा ने चार बार असफलता के बाद अपने 5वें प्रयास में UGC-NET में टॉप किया है। इसके लिए उन्होंने ऑनलाइन कोचिंग भी की थी। आइए दीक्षा मक्कड़ की कहानी के बारे में जानें। 

Deeksha Makkad UGC-NET Topper Story
Deeksha Makkad UGC-NET Topper Story

Deeksha Makkad UGC-NET Topper Story: दीक्षा मक्कड़ हरियाणा के अंबाला की रहने वाली है। वह पंजाब यूनिवर्सिटी में लोक-प्रशासन विभाग की पीएचडी स्कॉलर है। दीक्षा ने दिसंबर 2025 में हुई यूजीसी-नेट की परीक्षा में टॉप किया है। उन्होंने लोक प्रशासन के विषय में यूजीसी-नेट का एग्जाम क्रैक किया है।  

UGC-NET की परीक्षा में आई नंबर 1 रैंक 

दीक्षा को चार बार UGC-NET की परीक्षा में असफलता मिली, लेकिन अपने 5वें अटेम्प्ट में उन्होंने में नंबर 1 रैंक हासिल कर इतिहास रच दिया। वह अपनी इस सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और माता-पिता को देती है। इसके लिए उन्होंने ऑनलाइन कोचिंग भी ली थी क्योंकि पिछली बार वह बेहद कम नंबर से रह गई थी। 

दीक्षा मक्कड़ बनना चाहती हैं असिस्टेंट प्रोफेसर 

यूजीसी-नेट टॉपर आगे चलकर दीक्षा मक्कड़ एक असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहती हैं क्योंकि उन्हें रिसर्च, अकैडमिक और टीचिंग काफी पसंद है। वह भारतीय सिविल सेवा की परीक्षा की तैयारी भी करेंगी। 

दीक्षा मक्कड़ का संघर्ष से सफलता तक का सफर 

दीक्षा मक्कड़ अपने UGC-NET टॉपर के सफर के बारे में बताती हैं कि उन्होंने पहले अटैप्मप में परीक्षा का पैटर्न समझा। दूसरे अटेम्प्ट में रिजल्ट कुछ खास नहीं आया। जब दीक्षा ने अपनी तीसरा अटेम्प्ट दिया, तो वह फेल हो गई। चौथा अटेम्प्ट कुछ खास नहीं रहा। पांचवें अटेम्प्ट में मोटिवेशन के चलते उन्होंने टॉप किया। 

ये भी पढ़ें : IIT इंजीनियर से बनीं IAS, UPSC में 16वीं रैंक लाकर कायम की मिसाल

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News