RPSC SI Telecom Result 2026 OUT: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने ग्रुप-1 गृह विभाग के तहत उप निरीक्षक-दूरसंचार (SI Telecom) परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अब अपने परिणाम को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें पीईटी के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का विवरण शामिल है। जारी रिजल्ट के अनुसार, पीईटी (Physical Efficiency Test) के लिए कुल 671 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। परीक्षा 9 नवंबर 2025 को आयोजित की गई थी।
RPSC SI Telecom Result 2026 PDF Link
राजस्थान सब-इंस्पेक्टर टेलीकॉम रिजल्ट 2026 का पीडीएफ लिंक अब rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। इस पीडीएफ में सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। कुल 671 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) के लिए क्वालीफाई किए गए हैं। इनमें से अनुसूचित क्षेत्र (SC/ST) के लिए 10 और गैर- अनुसूचित क्षेत्र (General/OBC) के लिए 661 अभ्यर्थियों को मेरिट लिस्ट में स्थान मिला है। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स से आरपीएससी SI टेलीकॉम रिजल्ट पीडीएफ आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
यहां क्लिक करें- Rajasthan Sub-Inspector Telecom Result 2026 PDF
राजस्थान सब-इंस्पेक्टर टेलीकॉम रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से अपना आरपीएससी एसआई टेलीकॉम रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आप RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर News and Events सेक्शन में Result Preamble (Qualified for Physical Efficiency Test) for Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam - 2024 लिंक पर क्लिक करें।
-
आपके सामने पीडीएफ प्रारूप में मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर खुल जाएगी।
-
अब आप इसे डाउनलोड कर अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
नोट: लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब अगले चरण फिजिकल टेस्ट (PET) में शामिल होना अनिवार्य है। PET की तारीखें जल्द RPSC जारी करेगा। फिजिकल के दौरान डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन भी होगा और इसी चरण में सफल होने पर ही नियुक्ति मिलेगी।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation