HPBOSE Screening Test 2026 PDF: सीबीएसई सब-कैडर 5623 पदों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

Last Updated: Feb 12, 2026, 13:33 IST

HPBOSE Notification 2026 PDF: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने CBSE सब-कैडर के 5623 पदों पर स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्र उम्मीदवार आगे लेख में दिए निर्धारित तिथियों पर अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं, इसी के साथ अन्य डिटेल आगे लेख में देखें।

HPBOSE Screening Test 2026 Apply Online
HPBOSE Screening Test 2026 Apply Online

HPBOSE Notification 2026 PDF: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) सीबीएसई कैडर 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए नोटिफिकेशन 11 फरवरी को जारी कर दिया गया है। CBSE से संबद्ध 134 सरकारी स्कूलों में सब-कैडर के 5623 पदों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा का आयोजन स्कूल शिक्षा निदेशालय के अधीन कार्यरत सेवारत उन शिक्षकों के लिए है, जो शैक्षणिक योग्यताएं और पात्रता मानदंड पूरा करेंगे। HPBOSE की भूमिका केवल स्क्रीनिंग टेस्ट के आयोजन, पदवार मेरिट लिस्ट तैयार करने और परिणाम घोषित तक सीमित रहेगी। जबकि पात्रता निर्धारण, प्रतिनियुक्ति, पदस्थापन और पद संबंधी समस्त विषय निदेशालय विद्यालय शिक्षा, हिमाचल प्रदेश के अधिकार क्षेत्र में निहित रहेगी। 

HPBOSE Notification 2026 PDF: नोटिफिकेशन 

CBSE की ओर से स्क्रीनिंग टेस्ट के संबंध में पात्रता मानदंडों, नियमों एवं शर्तों आदि को शामिल करते हुए Prospectus-cum-information Brochure जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन करने के इच्छुक व पात्र उम्मीदवारों के लिए बोर्ड की ओर से लिंक ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन नीचे दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

HPBOSE सब-कैडर स्क्रीनिंग टेस्ट नोटिफिकेशन 2026

पीडीएफ 

HPBOSE Notification 2026 PDF: महत्वपूर्ण तिथियां  

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि केवल वही आवेदन कर सकते हैं, जो उक्त प्रॉस्पेक्टस-कम-सूचना विवरणिका में निर्धारित पात्रता शर्तों को पूर्ण करते हों। महत्वपूर्ण तिथियों के लिए नीचे दिया गया टेबल देखें।

CBSE सब-कैडर स्क्रीनिंग टेस्ट शेड्यूल 2026 

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि 

11 फरवरी, 2026

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 

24 फरवरी, 2026

ऑनलाइन आवेदन (Late Fees)

25 से 27 फरवरी, 2026

फॉर्म में करेक्शन 

28 फरवरी से 1 मार्च, 2026

टेस्ट की तारीख 

22 मार्च, 2026 (रविवार)

Check: BPSC TRE 4.0 Vacancy 2026

CBSE Sub Cadre Screening Test 2026: आवेदन लिंक 

सीबीएसई सब कैडर भर्ती 2026 के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट का नोटिफिकेशन 11 फरवरी को जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 24 फरवरी तय की गई है। इसी के साथ उम्मीदवारों को फॉर्म में करेक्शन का मौका भी दिया जा रहा है। ऑनलाइन आवेदन करने के इच्छुक व पात्रता पूरी करने वाले योग्य उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

सीबीएसई सब कैडर स्क्रीनिंग टेस्ट 2026 आवेदन लिंक 

यहां क्लिक करें

HPBOSE Notification 2026 PDF: आवेदन शुल्क 

उम्मीदवार निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन आवेदन प्रणाली में उपलब्ध पेमेंट गेटवे लिंक के माध्यम से डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से ही पूरा कर सकते हैं। किसी अन्य माध्यम से शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवार नीचे दिए टेबल में आवेदन शुल्क का विवरण देख सकते हैं।

आवेदन शुल्क फीस 

500 रुपये

आवेदन शुल्क (late fees) 

600 रुपये 

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News