PM Kisan 22th Installment Date: 22वीं किस्त इस तारीख को किसानों के खातों में आयेगी क्या? ऐसे चेक करें स्टेटस

Feb 6, 2026, 14:41 IST

PM Kisan Yojana 22nd Installment Kab Aayegi: पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त किसानों के खातों में होली से पहले, यानी बुधवार 4 मार्च 2026 से पहले, ट्रांसफर होने की संभावना है। खबरों के मुताबिक, 2-2 हजार रुपये की यह किस्त फरवरी 2026 के पहले या मध्य सप्ताह में जारी की जा सकती है। 

PM Kisan 22th Installment Date
PM Kisan 22th Installment Date

Key Points

  • किसान पेंशन की 22वीं किस्त 4 मार्च, 2026 (होली) से पहले मिलने की संभावना है, संभवतः फरवरी के शुरुआती/मध्य में।
  • डीबीटी के माध्यम से ₹2,000 की तीन किस्तों में ₹6,000 की वार्षिक सहायता प्रदान की जाती है।
  • ईकेवाईसी अनिवार्य है: भुगतान में देरी से बचने के लिए pmkisan.gov.in पर नियमित रूप से चेक करते रहे।

PM Kisan 22th Installment Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना के तहत पात्र किसानों को योजना की 22वीं क़िस्त का इंतजार है, और जिसके जल्द समाप्त होने की उम्मीद है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना ₹6,000 की सहायता दी जाती है। यह राशि ₹2,000 की तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजी जाती है।

फरवरी 2026 तक योजना की 21 किस्तें जारी हो चुकी हैं। 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को ट्रांसफर की गई थी।

22वीं किस्त कब आएगी?

PM Kisan Yojana 22nd Installment Kab Aayegi: पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त किसानों के खातों में होली से पहले, यानी बुधवार 4 मार्च 2026 से पहले, ट्रांसफर होने की संभावना है। खबरों के मुताबिक, 2-2 हजार रुपये की यह किस्त फरवरी 2026 के पहले या मध्य सप्ताह में जारी की जा सकती है। अनुमानित तारीख 8 फरवरी 2026 या उसके बाद कभी भी हो सकती है।

किस्त ट्रांसफर का क्या है पैटर्न

फिलहाल pmkisan.gov.in पर कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं हुई है।

लेकिन पिछले पैटर्न के अनुसार:

  • किस्तें हर 4 महीने में आती हैं.

  • दिसंबर–मार्च साइकिल में भुगतान होता है.

किसानों को सलाह है कि नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

Eligibility PM Kisan योजना के कौन है पात्र: 

PM Kisan का लाभ उन्हीं किसानों को मिलता है:

  • जिनके नाम खेती योग्य जमीन के रिकॉर्ड में हों
  • जिनका नाम 1 फरवरी 2019 से पहले भूमि रिकॉर्ड में दर्ज हो
  • जिनका बैंक खाता आधार से लिंक हो

पीएम किसान स्टेटस कैसे चेक करें? 

Step 1: सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
Step 2: होमपेज पर Farmers Corner सेक्शन में जाकर Know Your Status पर क्लिक करें।
Step 3: अब अपना आधार नंबर / मोबाइल नंबर / बैंक अकाउंट नंबर में से कोई एक दर्ज करें।
Step 4: स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें और Get Data बटन पर क्लिक करें।

इसके बाद आपके सामने पूरा डिटेल्स आ जाएगा, जिसमें आप देख सकते हैं कि पेमेंट प्रोसेस में है या नहीं, किस्त जारी हुई है या अटकी है, और कोई गलती तो नहीं।

क्यों जरुरी है eKYC

eKYC करना अनिवार्य है, क्योंकि अगर eKYC पूरा नहीं हुआ तो पीएम किसान की किस्त अटक सकती है। किसान घर बैठे OTP के जरिए eKYC कर सकते हैं। इसके लिए pmkisan.gov.in पर जाकर eKYC विकल्प चुनें, आधार नंबर डालें, आधार से जुड़े मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करें और Verify करें।  

इसके अलावा किसान नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर आधार और मोबाइल नंबर के साथ फिंगरप्रिंट या आईरिस स्कैन से भी eKYC करा सकते हैं। वहीं, PM Kisan ऐप के जरिए फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा भी उपलब्ध है, जिसमें आधार नंबर डालकर फेस स्कैन करने पर eKYC पूरा हो जाता है। 

क्या कहता है स्टेटस मैसेज:  

स्टेटस मैसेज

मतलब

क्या करें

Aadhaar Details Not Available

आधार लिंक नहीं है

eKYC पूरा करें

Under Process

आवेदन जांच में है

2-4 हफ्ते इंतजार करें

Bank Account Rejected

बैंक डिटेल गलत है

पोर्टल पर अपडेट करें

RFT Generated

भुगतान केंद्र को भेजा गया

FTO का इंतजार करें

FTO Issued

पैसा ट्रांसफर हो गया

बैंक अकाउंट चेक करें

पीएम किसान योजना का लाभ बिना रुकावट पाने के लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें। सबसे पहले अपना आधार बैंक खाते से लिंक रखें, ताकि पैसा सीधे DBT के जरिए पहुंच सके। समय पर eKYC पूरा करें, अन्यथा किस्त अटक सकती है। किसी भी समस्या से बचने के लिए pmkisan.gov.in पर नियमित रूप से अपना स्टेटस चेक करते रहें. 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News