Pariksha Pe Charcha 2026 Live Updates: आज यानि 6 फरवरी 2026 को परीक्षा पे चर्चा का पहला एपिसोड समाप्त हुआ। इसका अगला एपिसोड 9 फरवरी, 2026 को सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा। यह कार्यक्रम का 9वां संस्करण संसद के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया है। जिसमें 4.19 करोड़ छात्र, लगभग 25 लाख शिक्षक और 6 लाख से ज्यादा अभिभावक शामिल हो रहे हैं। परीक्षा पे चर्चा का यह कार्यक्रम 9वां संस्करण है। जिसने लोकप्रियता के मामले में पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस साल करीब 4.5 करोड़ लोगों ने परीक्षा पे चर्चा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।
इस वर्ष के संस्करण का शुभारंभ 10 भारतीय भाषाओं में जारी एक राष्ट्रगान के साथ किया गया है, जो व्यापक बहुभाषी पहुंच का संकेत देता है। परीक्षाएं मील के पत्थर हैं, व्यक्तिगत योग्यता के मापदंड नहीं। प्रधानमंत्री की पुस्तक 'Exam Warriors' से प्रेरणा लेते हुए, पीपीसी छात्रों को मूल्यांकन को एक व्यापक शिक्षण यात्रा के हिस्से के रूप में देखने के लिए प्रोत्साहित करता है, जिसमें केवल रैंकिंग के बजाय आत्मविश्वास, लचीलापन और संतुलन पर ध्यान केंद्रित किया जाता है।
Pariksha Pe Charcha 2026: 8वें एडिशन ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई परीक्षा पे चर्चा के 8वें एडिशन को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड मेें शामिल किया जा चुका है। जिसमें 245 से ज्यादा देशों के छात्रों, 153 देशों के शिक्षकों और 149 देशों के अभिभावकों ने भाग लिया था।
इसका प्रसारण 10 फरवरी 2025 को टेलीकास्ट किया गया था। यह बातचीत नई दिल्ली के सुंदर नर्सरी में इनोवेटिव फॉर्मेट में आयोजित की गई थी।
Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पे चर्चा प्रोग्राम में क्या होता है?
Pariksha Pe Charcha 2026: कितने छात्रों ने किया रजिस्ट्रेशन?
ऑफिशियल आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष के संस्करण के लिए 45 लाख से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है। जिनमें 41 लाख से अधिक छात्र, लगभग 248 लाख शिक्षक और लगभग 61 लाख अभिभावक शामिल हैं। ये आंकड़े दर्शाते हैं कि यह पहल छात्रों से कहीं आगे बढ़कर परिवारों और शिक्षकों को शैक्षणिक तनाव पर सामूहिक चर्चा में शामिल कर रही है।
सभी परीक्षाओं के लिए हो रही हैं बड़ी चर्चाएं
सीबीएसई के साथ - साथ कई राज्य बोर्ड और नीट जैसी बड़ी प्रतियोगी परीक्षाएं नजदीक हैं। ऐसे में पीएम मोदी की बातें छात्रों के लिए संजीवनी का काम कर सकती हैं। कार्यक्रम के दौरान वे टाइम मैनेजमेंट, सोशल मीडिया का बैलेंस्ड इस्तेमाल और फेलियर (असफलता) को हैंडल करने जैसे विषयों पर बात करेंगे. कक्षा 6 से ऊपर के छात्रों के लिए यह संवाद प्रेरणादायक पाठशाला की तरह है. परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के विजेताओं को विशेष प्रमाण पत्र और भविष्य के कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर भी मिलता है।
परीक्षा पे चर्चा लाइव कहां और कैसे देख सकते हैं?
शुक्रवार यानि आज सुबह 10 बजे से परीक्षा पे चर्चा 2026 कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नीचे दिए प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगा।
टीवी चैनल: दूरदर्शन के मुख्य चैनल (DD National, DD News और DD India)
डिजिटल प्लेटफॉर्म: शिक्षा मंत्रालय का यूट्यूब चैनल, फेसबुक लाइव और MyGov पोर्टल।
रेडियो: ऑल इंडिया रेडियो के माध्यम से भी सुन सकते हैं।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation