उत्तर प्रदेश के किस जिले को कहा जाता है बुंदेलखंड का प्रवेश द्वार, यहां जानें

उत्तर प्रदेश, उत्तर भारत के प्रमुख राज्यों में शामिल है। साथ ही, यह सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। यहां प्रत्येक जिले की अपनी विशेषता है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि यूपी के किस जिले को बुंदेलखंड का प्रवेश द्वार कहा जाता है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।

Kishan Kumar
Jun 17, 2025, 16:33 IST
बुंदेलखंड का प्रवेश द्वार

बुंदेलखंड का प्रवेश द्वार

उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। यह राज्य कुल 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि पूरे भारत का करीब 7.33 फीसदी हिस्सा है। राज्य के प्रत्येक जिले की अपनी विशेषता है और आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों व उनकी विशेषताओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि यूपी के किस जिले को बुंदेलखंड का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

कैसे बना उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के स्थान पर पहले कोसल और पांचाल साम्राज्य हुआ करता था। बाद में यहां शर्की पहुंचे और उन्होंने यहां जौनपुर बसाया। कुछ समय बाद यहां मुगलों का शासन हुआ, तो उन्होंने यहां अवध सूबे का गठन किया और इसकी कमान नवाबों के हाथों में दी।

वहीं, कुछ समय बाद जब ब्रिटिश का राज हुआ, तो उन्होंने यहां उत्तर-पश्चिम प्रांत का गठन किया। बाद में इसका नाम बदलकर आगरा एवं अवध प्रांत कर दिया। कुछ समय बाद फिर से इसके नाम में परिवर्तन हुआ और यह संयुक्त प्रांत हो गया। देश आजाद हुआ, तो साल 1950 में प्रांत का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश कर दिया गया। 

उत्तर प्रदेश में कुल जिले और मंडल 

उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। ये मंडल कुल चार संभागों का हिस्सा हैं, जिनमें पूर्वांचल, मध्यांचल, पश्चिमांचल और बुंदेलखंड शामिल है। ऐसे में मंडल होने की वजह से बुंदेलखंड का विशेष महत्त्व है। प्रदेश में कुल 75 नगर पंचायत, 17 नगर निगम, 28 विकास प्राधिकरण और 5 विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण मौजूद हैं। 

यूपी में चार दिशाओं के चार जिले 

उत्तर प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला बलिया है, तो सबसे पश्चिमी जिला शामली है। वहीं, सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर है और सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र है। 

किस जिले को कहा जाता है बुंदेलखंड का प्रवेश द्वार

अब सवाल है कि यूपी में किस जिले को बुंदेलखंड का प्रवेश द्वार कहा जाता है, तो आपको बता दें कि झांसी जिले को बुंदेलखंड का प्रवेश द्वार कहा जाता है। 

क्यों कहा जाता है बुंदेलखंड का प्रवेश द्वार

झांसी में स्थित प्रसिद्ध झांसी किले को 17वीं शताब्दी में राजा बीर सिंह देव द्वारा बनवाया गया था। यह किला रणनीतिक रूप से महत्त्वपूर्ण स्थान पर बना हुआ है। ऐसे में यह किला बुंदेलखंड क्षेत्र की रक्षा और उस पर नियंत्रण के लिए एक प्रमुख गढ़ था। वहीं, झांसी जिला मध्य प्रदेश की सीमा के पास है और यह बुंदेलखंड के उत्तर-पश्चिमी हिस्से पर है।  

पढ़ेंःभारत के कुल राज्य और उनका क्षेत्रफल, देखें पूरी लिस्ट

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

I did my graduation from GGSIPU University, Delhi. I started my Career from Dainik Jagran(Print) as a reporter then I switched to Amar Ujala(Print) as a Sub-Editor. I used to cover all technical universities of Delhi including; DTU, IIIT, DSEU, IGDTUW & NSUT. Currently I work for Jagran Josh(A digital wing of Dainik Jagran). Here, I create digital content for General Knowledge Section. My expertise is in General Knowledge, Creative writing, Research, Hindi & English typing.
... Read More

FAQs

  • +

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News