SSC GD Result 2025 OUT: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज आधिकारिक तौर पर अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर आज 17 जून 2025 को SSC GD कांस्टेबल परिणाम 2025 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार जनरल ड्यूटी (GD) कांस्टेबल परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके अपना रिजल्ट, कट ऑफ पीडीएफ ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC GD Result 2025 PDF Download Link
एसएससी जीडी रिजल्ट 2025 आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया गया है, और रिजल्ट के लिए पीडीएफ डाउनलोड लिंक अब आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर सक्रिय है। एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अब सीधे मेरिट सूची तक पहुंच सकते हैं और अपनी योग्यता स्थिति की जांच कर सकते हैं।
SSC GD Constable Result 2025 PDF |
SSC GD Cut Off Marks 2025: कैटेगरी वाइज कट ऑफ पीडीएफ लिंक
एसएससी जीडी कट ऑफ 2025 को रिजल्ट के साथ श्रेणीवार और राज्यवार (Category wise and State wise) जारी किया गया है। कट-ऑफ अंक न्यूनतम अंक हैं जो उम्मीदवारों को अगले दौर के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए प्राप्त करने होंगे। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर कैटेगरी वाइज एसएससी जीडी कांस्टेबल कट ऑफ 2025 की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC GD Cut Off 2025 PDF |
SSC GD Constable Result 2025: योग्य उम्मीदवारों की संख्या
एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2025 को आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है, जिसमें अगले चरण के लिए चयनित उम्मीदवारों की संख्या का विवरण भी दिया गया है। एसएससी जीडी मेरिट लिस्ट 2025 में पीईटी/पीएसटी चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। अभ्यर्थी अब आधिकारिक SSC GD रिजल्ट 2025 PDF के माध्यम से अपनी योग्यता स्थिति और राज्यवार चयन विवरण की जांच कर सकते हैं।
श्रेणी | महिला उम्मीदवार | पुरुष उम्मीदवार | कुल उम्मीदवार |
---|---|---|---|
EWS | 2,922 | 25,270 | 28,192 |
SC | 6,212 | 54,215 | 60,427 |
ST | 4,698 | 40,764 | 45,462 |
OBC | 8,665 | 77,977 | 86,642 |
UR | 17,536* | 151,903* | 169,439 |
ESM | 14 | 1,423 | 1,437 |
कुल | 40,047 | 3,51,552 | 3,91,599 |
UR में शामिल महिला उम्मीदवार:-
श्रेणी | महिला उम्मीदवार | पुरुष उम्मीदवार |
---|---|---|
EWS | 1,383 | 16,584 |
SC | 2,048 | 16,620 |
ST | 1,671 | 11,865 |
OBC | 7,933 | 71,379 |
ssc.gov.in Result 2025: एसएससी जीडी रिजल्ट हाइलाइट्स
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कांस्टेबल (GD) पदों के लिए SSC GD रिजल्ट 2025 अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इस वर्ष परीक्षा के लिए 52.69 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन केवल 25.69 लाख उम्मीदवार ही कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल हुए। नीचे SSC GD मेरिट लिस्ट 2025 का पूरा विवरण दिया गया है।
परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था | कर्मचारी चयन आयोग (SSC) |
परीक्षा का नाम | SSC GD कांस्टेबल परीक्षा 2025 |
पदों का विवरण | CAPFs, SSF में कांस्टेबल (GD), असम राइफल्स में राइफलमैन (GD), NCB में सिपाही |
परीक्षा का माध्यम | कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) |
परीक्षा की तिथियां | 4 फरवरी से 25 फरवरी 2025 |
कुल उपस्थित उम्मीदवार | 25,21,839 |
कुल रिक्तियां | 53,690 |
SSC GD रिजल्ट 2025 तिथि | 17 जून 2025 |
रिजल्ट प्रारूप | पीडीएफ (शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर सहित) |
SSC GD मेरिट लिस्ट 2025 | पीडीएफ फॉर्मेट में जारी |
SSC GD कटऑफ 2025 | राज्यवार कटऑफ अंक घोषित |
अगला चरण | PET/PST (शारीरिक परीक्षण) |
आधिकारिक वेबसाइट | www.ssc.gov.in |
SSC GD Result 2025 कैसे डाउनलोड करें?
SSC की आधिकारिक वेबसाइट से SSC GD Result 2025 PDF डाउनलोड करने के स्टेप्स यहां देखें:
- SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:
- वेबसाइट लिंक: https://ssc.nic.in
- “Result” टैब पर क्लिक करें:
- यह विकल्प होमपेज के ऊपर मेन्यू बार में मिलेगा।
- “Constable-GD” सेक्शन को चुनें:
- यहां GD कांस्टेबल परीक्षा से जुड़े सभी रिजल्ट दिखाई देंगे।
- SSC GD कांस्टेबल रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें:
- उस लिंक को खोजें जिसमें लिखा हो – “SSC GD Constable Result 2025 – PET/PST के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची”
- PDF फाइल को डाउनलोड करें:
- रिजल्ट एक नई टैब में खुलेगा। डाउनलोड करने के लिए ऊपर दिए गए डाउनलोड आइकन पर क्लिक करें याCtrl + S दबाएं।
- अपना रोल नंबर खोजें:
- Ctrl + F दबाएं और अपना रोल नंबर टाइप करें, जिससे आप अपना नाम सूची में जल्दी से खोज सकें।
SSC GD Constable Result 2025 Qualifying Marks
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2025 में न्यूनतम योग्यता अंक यहां देखें:
- सामान्य/अनारक्षित: 35%
- ओबीसी: 33%
- एससी/एसटी: 33%