UP Diwali Bonus 2026: यूपी के 12 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस? कितना मिल सकता है बोनस का पैसा

Last Updated: Oct 18, 2026, 16:17 IST

UP Diwali Bonus 2026: यूपी के 12 लाख कर्मचारियों को दिवाली से पहले बोनस मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। DA-DR में 3% बढ़ोतरी को लेकर क्या अपडेट है, और कर्मचारियों को क्या उम्मीद है चलिए जानते है। 

कितने रुपये मिल सकता है दिवाली बोनस?
कितने रुपये मिल सकता है दिवाली बोनस?

UP Diwali Bonus 2026: दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों की नजरें सरकार के बड़े फैसले पर टिकी हैं। त्योहार के दौरान खरीदारी और घर के दूसरे खर्चों के बीच अगर बोनस मिल जाए, तो कर्मचारियों को काफी राहत मिल सकती है।

इसी उम्मीद के बीच योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश के 12 लाख से अधिक राज्य कर्मचारियों को दीपावली से पहले बोनस देने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही महंगाई भत्ते (DA) और पेंशनरों की महंगाई राहत (DR) में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी की संभावना भी जताई जा रही है। हालांकि, इन फैसलों पर अभी आधिकारिक आदेश का इंतजार है।

दिवाली से पहले खाते में आ सकता है बोनस

राज्य कर्मचारियों को समय पर बोनस देने के लिए वित्त विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि धनतेरस और दीपावली से पहले भुगतान करने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए अवकाश के दिनों में भी विभागीय स्तर पर काम किया जा रहा है। छुट्टियों के बाद इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी होने की उम्मीद है।

हालांकि, कर्मचारियों को बोनस कब मिलेगा और इसकी अंतिम राशि कितनी होगी, यह सरकार के आधिकारिक आदेश से ही स्पष्ट होगा।

कितने रुपये मिल सकता है दिवाली बोनस?

बता दें कि, पात्र अराजपत्रित कर्मचारियों को करीब 3,400 रुपये से लेकर 7,000 रुपये तक बोनस मिल सकता है। वहीं, वेतन मैट्रिक्स के लेवल-8 तक के कर्मचारियों के लिए लगभग 6,908 रुपये की राशि का उल्लेख किया जा रहा है।

बोनस का भुगतान नियमित वेतन से अलग बैंक खाते में किए जाने की उम्मीद है। इससे कर्मचारी त्योहार की खरीदारी, बच्चों के लिए कपड़े, मिठाई और घर की अन्य जरूरतों पर अतिरिक्त खर्च कर सकेंगे। हालांकि, अंतिम राशि कर्मचारियों की पात्रता और सरकार के फैसले पर निर्भर करेगी।

DA-DR में 3% बढ़ोतरी का भी इंतजार

बोनस के अलावा कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोतरी का इंतजार है। संभावना है कि राज्य कर्मचारियों के DA और पेंशनरों के DR में 3 प्रतिशत का इजाफा किया जा सकता है।

यदि इस संबंध में समय पर आदेश जारी होता है, तो बढ़ी हुई दर का लाभ अक्टूबर के वेतन या पेंशन में मिल सकता है। हालांकि, भुगतान किस महीने से होगा, यह आधिकारिक निर्देशों के बाद ही साफ होगा।

चार लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को भी राहत?

सरकारी कर्मचारियों के साथ करीब चार लाख आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन को लेकर भी तैयारी की जा रही है। इन्हें नवंबर में बढ़ा हुआ वेतन मिलने की उम्मीद है। इस संबंध में भी औपचारिक आदेश का इंतजार है।

फिलहाल कर्मचारियों को बोनस, DA-DR में बढ़ोतरी और आउटसोर्स वेतन से जुड़े फैसलों पर सरकार के आधिकारिक आदेश का इंतजार है।

PM Kisan 24th Installment: किसानों के खाते में कब आएंगे 2,000 रुपये? 24वीं किस्त पर क्या है बड़ा अपडेट

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Oct 18, 2026, 16:17 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News