RRB Paramedical Exam Date 2026 OUT: रेलवे पैरामेडिकल स्टाफ परीक्षा की तारीख घोषित, ऐसे चेक करें शेड्यूल

Last Updated: Oct 18, 2026, 14:24 IST

RRB Paramedical Staff Exam Date 2026 OUT: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) पैरामेडिकल स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 23 और 25 नवंबर, 2026 को आयोजित करेगा। उम्मीदवार एडमिट कार्ड और सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने की तारीखें देख सकते हैं।

RRB Paramedical Exam Date 2026 Notice PDF
RRB Paramedical Exam Date 2026 Notice PDF

RRB Paramedical Staff Exam Date 2026 OUT: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती 2026 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। बोर्ड की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, CEN 05/2026 के तहत पैरामेडिकल कैटेगरी के पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 23 और 25 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अब परीक्षा की तैयारी के साथ आधिकारिक वेबसाइट पर जारी शेड्यूल PDF भी चेक कर सकते हैं।

RRB के नोटिस के अनुसार, शहर की जानकारी देने वाली सिटी इंटिमेशन स्लिप परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले जारी की जाएगी। वहीं, एडमिट कार्ड यानी ई-कॉल लेटर परीक्षा से करीब 4 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। उम्मीदवार लेटेस्ट जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। 

RRB Paramedical Recruitment 2026 हाइलाइट्स

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) इस भर्ती के जरिए कुल 590 पदों को भरेगा। उम्मीदवार भर्ती और परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं।

भर्ती बोर्ड का नाम

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB), रेल मंत्रालय

विज्ञापन संख्या

CEN 05/2026

परीक्षा का नाम

पैरामेडिकल भर्ती परीक्षा (CBT)

कुल पद

590

परीक्षा की संभावित तारीख

23 और 25 नवंबर 2026

एग्जाम सिटी स्लिप

परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले

एडमिट कार्ड

परीक्षा से लगभग 4 दिन पहले

आधिकारिक वेबसाइट

rrb.indianrailways.gov.in 

RRB Paramedical Staff Exam 2026 Notice

paramedical-rrb

RRB Paramedical Staff Exam City Slip 2026 Date: कब जारी होगी सिटी स्लिप?

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती 2026 की CBT परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, CEN 05/2026 के तहत परीक्षा 23 और 25 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। बोर्ड के नोटिस के मुताबिक, परीक्षा शहर और तिथि की जानकारी देने वाली City Intimation Slip परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले जारी की जाएगी।

RRB Paramedical Staff Admit Card 2026 कब आएगा?

RRB के नोटिस के अनुसार, पैरामेडिकल स्टाफ परीक्षा का एडमिट कार्ड यानी E-Call Letter परीक्षा की तारीख से लगभग 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। उम्मीदवार इसे संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पूरा पता और जरूरी निर्देश दिए जाएंगे।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Oct 18, 2026, 14:21 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News