शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम, शुभमन गिल और शेफाली वर्मा ने जीता यह ICC अवॉर्ड

Last Updated: Oct 13, 2026, 15:52 IST

सितंबर महीने के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मन्थ का अवॉर्ड भारत के खाते में आया है। मेंस कैटेगरी में यह अवॉर्ड टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल और महिला कैटेगरी में सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने जीता। गिल ने यह अवॉर्ड 5वीं बार अपने नाम किया है। 

शुभमन गिल ने पांचवीं बार जीता अवॉर्ड
शुभमन गिल ने पांचवीं बार जीता अवॉर्ड

ICC Player of the Month: टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल और महिला सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने सितंबर महीने में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर आईसीसी प्लेयर ऑफ द मन्थ (ICC Player of the Month) का खिताब अपने नाम किया है। गिल ने पुरुष वर्ग में पांचवीं बार यह अवॉर्ड जीतकर रिकॉर्ड बनाया, जबकि शेफाली ने दूसरी बार महिला कैटेगरी में यह अवॉर्ड अपने नाम किया। भारत के लिए खास बात यह है कि तीसरी बार एक ही महीने में दोनों अवॉर्ड भारतीय खिलाड़ियों के खाते में आए हैं।

शुभमन गिल ने पांचवीं बार जीता यह अवॉर्ड  

शुभमन गिल के लिए सितंबर का महीना यादगार रहा। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्होंने लगातार शानदार बल्लेबाजी की और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इसी प्रदर्शन के आधार पर उन्हें सितंबर 2026 का ICC Men’s Player of the Month चुना गया।

सीरीज के पहले वनडे में गिल ने 110 रन की शानदार पारी खेली। भारत ने यह मुकाबला आठ विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। हालांकि, गिल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अभी बाकी था।

133 गेंदों में 223 रन बनाकर मचाया धमाल

दूसरे वनडे में शुभमन गिल ने अपने बल्ले से ऐसा कमाल किया, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। उन्होंने महज 133 गेंदों पर 223 रन जड़ दिए। उनकी इस विस्फोटक पारी की मदद से भारत ने 406 रन का बड़ा लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम ने आठ विकेट से जीत दर्ज की और 39 गेंद शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया।

इस अवॉर्ड के साथ गिल ने पांचवीं बार ICC का मन्थ वाला अवॉर्ड जीतकर वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज की बराबरी कर ली है। मैथ्यूज भी पांच बार यहअवॉर्ड जीत चुकी हैं।

शेफाली वर्मा को भी मिला बड़ा सम्मान

भारतीय महिला टीम की स्टार खिलाड़ी शेफाली वर्मा को सितंबर महीने के लिए ICC Women’s Player of the Month चुना गया। यह दूसरी बार है, जब शेफाली ने यह खिताब जीता है।

महिला एशिया कप और एशियन गेम्स 2026 में भारत की खिताबी सफलताओं के दौरान उनकी शानदार बल्लेबाजी ने इस उपलब्धि में अहम भूमिका निभाई।

तीसरी बार भारत ने जीते दोनों अवॉर्ड

ICC प्लेयर ऑफ द मन्थ के इतिहास में यह पांचवां मौका है, जब एक ही क्रिकेट बोर्ड के खिलाड़ियों ने पुरुष और महिला, दोनों वर्गों के अवॉर्ड जीते हैं। भारत ने तीसरी बार यह उपलब्धि हासिल की है।

इससे पहले जून 2024 में जसप्रीत बुमराह और स्मृति मंधाना ने, जबकि सितंबर 2025 में अभिषेक शर्मा और स्मृति मंधाना ने यह अवॉर्ड एक साथ जीता था।

अभिषेक शर्मा भी थे रेस में 

सितंबर के इस अवॉर्ड के लिए पुरुष वर्ग में अभिषेक शर्मा और सिकंदर रजा भी नामांकित थे। वहीं, महिला वर्ग में चमारी अटापट्टू और श्री चरणी अवॉर्ड की दौड़ में शामिल थीं।

Abhishek Sharma ने सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ रचा इतिहास, बना दिया T20I में यह बड़ा रिकार्ड

 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Oct 13, 2026, 15:49 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News