Diwali Chhath Train List 2026: फेस्टिवल सीजन में घर जाना हुआ आसान, रेलवे ने शुरू कीं 100+ स्पेशल ट्रेनें; देखें List

Last Updated: Oct 13, 2026, 15:49 IST

Diwali-Chhath Special Trains 2026: त्योहारों पर घर जाने वाले सभी यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे इस साल 2026 में 100 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। रूट, टाइम और स्टेशन-वाइज पूरी लिस्ट देखने के लिए IRCTC या NTES ऐप पर चेक करें।

Diwali Chhath Train List 2026: फेस्टिवल सीजन में घर जाना हुआ आसान, रेलवे ने शुरू कीं 100+ स्पेशल ट्रेनें; देखें List
Diwali Chhath Train List 2026: फेस्टिवल सीजन में घर जाना हुआ आसान, रेलवे ने शुरू कीं 100+ स्पेशल ट्रेनें; देखें List

भारतीय रेलवे स्पेशल ट्रेन 2026: दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा जैसे महापर्व के अवसर पर देश भर के प्रमुख ट्रेन रूटों पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने विशेष ट्रेनों (Festive Special Trains 2026) का व्यापक संचालन शुरू कर दिया है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे राज्यों को जोड़ने वाले व्यस्त रेल मार्गों पर 100 से अधिक विशेष गाड़ियां चलाई जा रही हैं।

Diwali & Chhath Puja Special Trains 2026, पश्चिम मध्य रेल (WCR) के साथ देश के अलग-अलग रेलवे जोनों द्वारा जारी इस विशेष सेवा का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान सभी लोगों और यात्रियों को कन्फर्म सीट/बर्थ उपलब्ध कराना तथा स्टेशनों पर अनावश्यक भीड़ पर नियंत्रित पाना है।

State-Wise & Major Route-Wise Festival Special Trains List 

यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम मध्य रेल द्वारा संचालित प्रमुख स्पेशल ट्रेनों की डिटेल्स जानने के लिए सभी लोग नीचे दी गई टेबल को देखें। 

गाड़ी संख्या 

ट्रेन का नाम और रूट

संचालन अवधि / दिन

प्रस्थान समय

आगमन समय

प्रमुख ठहराव 

01667 / 01668

रानी कमलापति – दानापुर स्पेशल

12 अक्टूबर – 17 नवंबर 2026

14:25

09:15

नर्मदापुरम, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, बक्सर

09823 / 09824

सोमनाथ – दानापुर साप्ताहिक स्पेशल

10 अक्टूबर – 16 नवंबर 2026

23:10

22:45

छायापुरी, रतलाम, उज्जैन, बीना, कटनी मुड़वारा, सतना, बक्सर

01707 / 01708

जबलपुर – हज़रत निज़ामुद्दीन सुपरफास्ट

17 अक्टूबर – 15 नवंबर 2026 (साप्ताहिक)

20:20

14:25

कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, मथुरा

01703 / 01704

जबलपुर – हरिद्वार एक्सप्रेस स्पेशल

22 अक्टूबर – 20 नवंबर 2026 (साप्ताहिक)

15:30

14:20

कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, आगरा कैंट, अलीगढ़, मेरठ सिटी

02192 / 02191

रीवा – रानी कमलापति सुपरफास्ट

17, 24 अक्टूबर एवं 07, 14 नवंबर

12:30

21:15

सतना, मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना, विदिशा

09015 / 09016

कटनी – सतना अनारक्षित (Daily)

10 अक्टूबर – 22 अक्टूबर 2026

05:45

08:45

पटवारा, झुकेही, भदनपुर, मैहर, उंचेहरा, लागारवार

01704 / 01703

रीवा – डॉ. अम्बेडकर नगर (इंदौर)

25 व 26 अक्टूबर तक

22:50

15:05

सतना, मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, बीना, भोपाल, उज्जैन, देवास

Diwali-Chhath Special Trains 2026: Official Tweet

त्योहारों के दौरान यात्री भीड़ नियंत्रण हेतु रेलवे के विशेष इंतजाम

भारतीय रेलवे द्वारा भीड़ को व्यवस्थित करने और यात्रियों की सुरक्षा के लिए कई अतिरिक्त कदम उठाए गए हैं:

  1. अस्थायी होल्डिंग एरिया (Holding Areas): बिहार के 15 प्रमुख रेलवे स्टेशनों जैसे पटना, दानापुर, मुजफ्फरपुर, गया आदि में 3 नवंबर से अस्थायी यात्री प्रतीक्षालय बनाए जा रहे हैं, ताकि प्लेटफॉर्म पर अत्यधिक भीड़ जमा न हो।
  2. अतिरिक्त कोच जोड़ना: उत्तर प्रदेश, बिहार, असम और पूर्वोत्तर भारत की ओर जाने वाली नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त स्लीपर व एसी कोच जोड़े जा रहे हैं।
  3. हेल्पडेस्क एवं सुरक्षा बढ़ाना: आरपीएफ (RPF) और जीआरपी (GRP) की अतिरिक्त टुकड़ियों को प्रमुख स्टेशनों पर तैनात किया गया है।

स्पेशल ट्रेन में टिकट बुक करने और रनिंग स्टेटस चेक करने के स्टेप्स

यात्री IRCTC ऐप या पोर्टल के माध्यम से इन ट्रेनों में आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं:

  • IRCTC/NTES ऐप खोलें: अपने फोन में IRCTC Rail Connect या NTES (National Train Enquiry System) मोबाइल ऐप खोलें।
  • ट्रेन नंबर दर्ज करें: स्पेशल ट्रेन नंबर (जैसे 01667 या 01707) डालकर ट्रेनों की उपलब्धता एवं चलने की तिथि (Dates of Run) चेक करें।
  • हेल्पलाइन 139: किसी भी पूछताछ अथवा लाइव रनिंग स्टेटस जानने के लिए भारतीय रेलवे के टोल-फ्री नंबर 139 पर कॉल किया जा सकता है।

यहां भी पढ़े: दिल्ली यूनिवर्सिटी: प्रो. योगेश सिंह का दूसरा कार्यकाल शुरू, DU के 77 साल के इतिहास में पहली बार बना यह रिकॉर्ड

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Oct 13, 2026, 15:49 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News