कौन है संग्राम सिंह जो बने एशियन चैंपियन! महज इतने सेकंड में पाकिस्तानी फाइटर को किया नॉकआउट

Last Updated: Jul 21, 2026, 11:31 IST

भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स स्टार संग्राम सिंह ने एक बार भी भारत का नाम रौशन करते हुए कुआलालंपुर में आयोजित स्ट्राइक एशिया चैंपियनशिप में पाकिस्तान के मोहम्मद आबिद अली को हराकर टाइटल अपने नाम किया। 

लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन
लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन

भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) स्टार संग्राम सिंह ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया। रविवार को मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित प्रतिष्ठित स्ट्राइक एशिया चैंपियनशिप (STRIKE Asia Championship) में उन्होंने पाकिस्तान के मोहम्मद आबिद अली को महज 1 मिनट 20 सेकंड में नॉकआउट (KO) कर खिताब अपने नाम कर लिया, जिसके बाद उनकी चर्चा पूरे देश में होने लगी है। वह यह टाइटल जीतने वाले पहले भारतीय भी बन गए हैं।   

मुकाबला शुरू होते ही दिखा दबदबा 

भारत-पाकिस्तान के इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह था। हालांकि, मुकाबला ज्यादा देर तक नहीं चल सका। पहली घंटी बजते ही संग्राम सिंह ने आक्रामक खेल दिखाया और अपनी ताकत, सटीक तकनीक व शानदार संयम के दम पर प्रतिद्वंद्वी को संभलने का मौका तक नहीं दिया। सिर्फ 80 सेकंड में उन्होंने मुकाबले का अंत कर दिया। 

अजेय रिकॉर्ड बरकरार, करियर में जुड़ी नई उपलब्धि 

इस शानदार जीत के साथ संग्राम सिंह ने प्रोफेशनल MMA में अपना अजेय रिकॉर्ड कायम रखा। कुश्ती की दुनिया से MMA तक का उनका सफर लगातार सफलता की नई मिसालें गढ़ रहा है और यह जीत उन्हें भारत के शीर्ष कॉम्बैट स्पोर्ट्स खिलाड़ियों की कतार में और मजबूत बनाती है। 

'हर बार देश का तिरंगा साथ लेकर उतरता हूं'

खिताब जीतने के बाद संग्राम सिंह ने अपनी जीत देशवासियों को समर्पित की। उन्होंने कहा कि जब भी वह रिंग में उतरते हैं, उनके साथ पूरे देश की उम्मीदें, करोड़ों भारतीयों का विश्वास और तिरंगे का सम्मान होता है। यही भावना उन्हें हर मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की प्रेरणा देती है।

लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन

यह पहली बार नहीं है जब संग्राम सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन किया हो। इससे पहले भी वह पाकिस्तान के अली रज़ा नासिर, ट्यूनीशिया के हाकिम त्राबेल्सी और फ्रांस के फ्लोरियन कूडियर को हराकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। स्ट्राइक एशिया चैंपियनशिप का यह टाइटल उनके शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि बन गया।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jul 20, 2026, 18:47 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News