8th Pay Commission: क्या 18 हजार से बढ़कर 69000 होगी न्यूनतम सैलरी? कहां तक पहुंची आयोग की तैयारी

Last Updated: Jul 21, 2026, 11:40 IST

8वें वेतन आयोग की सिफारिशों पर सबकी नजर बनी हुई है, लोग हर दिन के अपडेट को जानने की कोशिश करते रहते है। वहीं इस बात की चर्चा भी है कि न्यूनतम बेसिक सैलरी को मौजूदा 18 हजार से बढ़ाकर 69 हजार करने की मांग की गई है।

फिटमेंट फैक्टर क्यों है सबसे अहम?
फिटमेंट फैक्टर क्यों है सबसे अहम?

हर दस साल में आने वाले वेतन आयोग (Pay Commission) से केवल सैलरी बढ़ाने का फैसला नहीं होता, बल्कि लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स की आर्थिक स्थिति की नई दिशा भी तय होती है। यही वजह है कि इन दिनों 8वें वेतन आयोग को लेकर चर्चायें तेज हैं। केंद्र सरकार के कर्मचारियों से लेकर पेंशनर्स तक, सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि आयोग आखिर वेतन, भत्तों और फिटमेंट फैक्टर को लेकर क्या सिफारिश करता है। 

हालांकि आयोग ने अभी अपनी अंतिम रिपोर्ट पेश नहीं की है, लेकिन विभिन्न कर्मचारी संगठनों की मांगों और संभावित फिटमेंट फैक्टर को लेकर कई अनुमान लगाये जा रहे हैं। इन्हीं में सबसे ज्यादा चर्चा उस प्रस्ताव की हो रही है, जिसमें न्यूनतम बेसिक सैलरी को मौजूदा 18 हजार से बढ़ाकर 69 हजार करने की मांग की गई है।

करीब एक करोड़ लोगों पर पड़ेगा असर 

8वें वेतन आयोग की सिफारिशों का सीधा असर देश के करीब एक करोड़ लोगों पर पड़ेगा। इनमें लगभग 50 लाख केंद्रीय सरकारी कर्मचारी और करीब 65 लाख पेंशनर्स शामिल हैं। आयोग की सिफारिशें लागू होने के बाद वेतन, पेंशन और विभिन्न भत्तों में बदलाव देखने को मिल सकता है। 

कहां तक पहुंची आयोग की तैयारी? 

8वां वेतन आयोग फिलहाल विभिन्न पक्षों से सुझाव और आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया में है। कर्मचारियों और संगठनों से सुझाव लेने की समय-सीमा 15 जून तक थी, जबकि विभागों से आवश्यक आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया 31 जुलाई तक जारी है।

फिटमेंट फैक्टर क्यों है सबसे अहम?

पे कमीशन की चर्चा में सबसे अधिक जिस शब्द का इस्तेमाल हो रहा है, वह है फिटमेंट फैक्टर। आसान भाषा में समझें तो यह वह गुणक (Multiplier) है, जिसके आधार पर कर्मचारियों की मौजूदा बेसिक सैलरी में बदलाव किया जाता है।

वेतन में कितनी बढ़ोतरी हो सकती है?

उदाहरण के तौर पर, यदि किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18 हजार  है और 2.0 का फिटमेंट फैक्टर लागू किया जाता है, तो उसकी नई बेसिक सैलरी 36 हजार हो जाएगी। इसी तरह यदि फिटमेंट फैक्टर अधिक होगा तो वेतन में बढ़ोतरी भी उसी अनुपात में होगी। 

69000 वाली चर्चा क्यों हो रही है?

हाल के दिनों में सबसे ज्यादा चर्चा नेशनल काउंसिल जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) के उस प्रस्ताव की है, जिसमें 3.83 फिटमेंट फैक्टर लागू करने की मांग की गई है। यदि यह प्रस्ताव स्वीकार किया जाता है, तो न्यूनतम बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर लगभग 69 हजार हो सकती है।

हालांकि यह स्पष्ट करना जरूरी है कि यह अभी केवल कर्मचारी पक्ष की मांग है, सरकार का फैसला नहीं। 8वें वेतन आयोग ने अभी तक फिटमेंट फैक्टर या वेतन वृद्धि को लेकर कोई आधिकारिक सिफारिश जारी नहीं की है। 

अभी क्या इंतजार है? 

फिलहाल आयोग विभिन्न सुझावों और आंकड़ों का अध्ययन कर रहा है। इसके बाद वह अपनी रिपोर्ट तैयार करेगा, जिसमें वेतन, पेंशन, DA, HRA और अन्य भत्तों से जुड़े सुझाव शामिल होंगे। अंतिम फैसला केंद्र सरकार द्वारा आयोग की सिफारिशों पर विचार करने के बाद लिया जाएगा। 

सबकी नजरें अंतिम रिपोर्ट पर 

8वें वेतन आयोग से जुड़ी चर्चाएं लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए उम्मीदें लेकर आई हैं। लेकिन फिलहाल 69 हजार न्यूनतम सैलरी या किसी भी संभावित वेतन वृद्धि को अंतिम मानना जल्दबाजी होगी। ऐसे में कर्मचारियों की नजर अब 8वें वेतन आयोग की अंतिम रिपोर्ट पर टिकी है, जो आने वाले वर्षों के सैलरी स्ट्रक्चर की दिशा तय करेगी।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jul 21, 2026, 11:40 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News