किसी भी शहर में रहने के लिए वहां की सुरक्षा भी महत्त्व रखती है। क्योंकि, शहर में मिलने वाली सुविधाओं के साथ सुरक्षा का भी अपना महत्त्व है।
नम्बियो सेफ्टी इंडेक्स मिड-2025 के अनुसार, भारत 55.8 के कुल सेफ्टी इंडेक्स स्कोर के साथ वैश्विक स्तर पर 67वें स्थान पर है। लेकिन, नम्बियो सेफ्टी इंडेक्स मिड-2025 की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक का मंगलुरु दुनिया के सबसे सुरक्षित शहरों में 50वां स्थान हासिल करने में कामयाब रहा है। यह भारत में सबसे सुरक्षित शहर के रूप में पहले स्थान पर है। वहीं, दूसरे शहरों ने भी वैश्विक मंच पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।
इस लेख में हम नम्बियो द्वारा मिड-2025 में प्रकाशित हालिया रिपोर्ट “करंट सेफ्टी इंडेक्स बाय सिटी” के अनुसार, भारत के टॉप 10 सबसे सुरक्षित शहरों के बारे में जानेंगे।
भारत के टॉप 10 सबसे सुरक्षित शहर (मिड-2025 रैंकिंग)
वैश्विक रैंक | भारत रैंक | शहर और राज्य | सेफ्टी इंडेक्स | क्राइम इंडेक्स |
50 | 1 | मंगलुरु, कर्नाटक | 74.3 | 25.7 |
86 | 2 | वडोदरा, गुजरात | 69.2 | 30.8 |
94 | 3 | अहमदाबाद, गुजरात | 68.3 | 31.7 |
104 | 4 | सूरत, गुजरात | 66.9 | 33.1 |
121 | 5 | जयपुर, राजस्थान | 65.2 | 34.8 |
129 | 6 | नवी मुंबई, महाराष्ट्र | 63.5 | 36.5 |
154 | 7 | तिरुवनंतपुरम, केरल | 61.0 | 39.0 |
165 | 8 | चेन्नई, तमिलनाडु | 60.0 | 40.0 |
168 | 9 | पुणे, महाराष्ट्र | 58.7 | 41.3 |
176 | 10 | चंडीगढ़ | 57.6 | 42.4 |
स्रोत: नम्बियो सेफ्टी इंडेक्स 2025
भारत का सबसे सुरक्षित शहर कौन-सा है?
नम्बियो द्वारा मिड-2025 में जारी “करंट सेफ्टी इंडेक्स बाय सिटी” रिपोर्ट के अनुसार, मंगलुरु (कर्नाटक) भारत का सबसे सुरक्षित शहर है। इसका सेफ्टी स्कोर 74.3 है और यह दुनिया में 50वें स्थान पर है। इसका कारण यहां अपराध का कम स्तर और कुशल नागरिक प्रबंधन है। यही वजह है कि रात के समय में भी यहां लोग खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं। इसके पीछे यहां की पुलिसिंग भी जिम्मेदार है, जो त्वरित कार्रवाई और अपनी सजगता के लिए जानी जाती है।
किस राज्य में सबसे ज्यादा सुरक्षित शहर हैं?
इस रैंकिंग में गुजरात की मजबूत उपस्थिति है। वडोदरा, अहमदाबाद और सूरत तीनों शहरों ने टॉप 10 में जगह बनाई है। उनके स्कोर क्रमशः 69.2, 68.2 और 66.6 हैं। यह दिखाता है कि शहरी सुरक्षा पहलों और सामुदायिक सतर्कता का फायदा मिल रहा है।
वहीं, दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद लगातार निचले पायदान पर बने हुए हैं। ये शहर अपराध से जुड़ी चिंताओं, खासकर महिला सुरक्षा को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। दिल्ली का क्राइम इंडेक्स 59.03, गाजियाबाद का 58.44 और नोएडा का 55.1 है। यह उन्हें भारत के सबसे कम सुरक्षित शहरी केंद्रों में रखता है। आपको बता दें कि इन शहरों में सबसे अधिक अपराध देखने को मिलते हैं।
नम्बियो ने सबसे सुरक्षित शहरों की रैंकिंग की गणना कैसे की?
नम्बियो का अध्ययन इस पर आधारित है कि लोग अपने रोजमर्रा के जीवन में कितना सुरक्षित महसूस करते हैं। रैंकिंग में दिन और रात दोनों समय की सुरक्षा को ध्यान में रखा जाता है। इसमें कुछ जोखिमों को भी शामिल किया जाता है, जैसे:
-छीना-झपटी, डकैती और कार चोरी
-शारीरिक हमले और उत्पीड़न
-लिंग, जाति, धर्म या रंग-रूप के आधार पर भेदभाव
-संपत्ति से जुड़े अपराध, जैसे चोरी और तोड़-फोड़
-गंभीर हिंसक अपराध, जिसमें हत्या भी शामिल है
पढ़ेंःभारत का सबसे बड़ा दरवाजा कौन-सा है, जानें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation