भारत में जब भी संस्कृति, समृद्ध इतिहास और सांस्कृतिक विरासत की बात होती है, तो इसमें उत्तर प्रदेश राज्य का नाम भी प्रमुखता से लिया जाता है। भारत का यह राज्य सदियों से भारतीय पंरपराओं को समेटे हुए है और उन्हें जीवंत बनाए रखने में मदद कर रहा है। इस कड़ी में हर साल यहां भव्य रूप से सभी जिलों में रामलीलाओं का आयोजन किया जाता है।
इन रामलीलाओं में हर साल बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचते हैं और भारतीय इतिहास व धार्मिक महत्त्व से रूबरू होते हैं। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि यूपी की सबसे बड़ी रामलीला कौन-सी है, जिसे लाखों नहीं, बल्कि करोड़ों दर्शकों द्वारा देखा जाता है। यदि नहीं जानते हैं, तो इसका जवाब आपको इस लेख में मिल जाएगा। जानने के लिए यह पूरा लेख पढे़ं।
किस जिले में होती है सबसे बड़ी रामलीला
उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी रामलीला भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में आयोजित की जाती है। लीला का आयोजन सरयू नदी के तट पर रामकथा पार्क जैसे बड़े मैदान में किया जाता है, जिनमें बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचते हैं।
120 फीट तक ऊंचे तैयार होते हैं मंच
अयोध्या की रामलीला के लिए भव्य मंच तैयार किए जाते हैं। इसके तहत यहां मंचों की ऊंचाई 120 फीट तक रखी जाती है। साथ ही, मंचन के दौरान यहां 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग और विशेष लाइट्स व साउंड का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे यह रामलीला और भी आकर्षक हो जाती है।
दूरदर्शन पर होता है सीधा प्रसारण
रामलीला के मंचन में उत्तर प्रदेश के संस्कृति विभाग का भी सहयोग मिलता है। इस लीला का सीधा प्रसासरण दूरदर्शन और सोशल मीडिया चैनलों पर भी किया जाता है, जिससे इस रामलीला को देखने वाले दर्शकों की संख्या करोड़ों में पहुंच जाती है।
फिल्मी रामलीला के नाम से है मशहूर
अयोध्या के सरयू तट पर होने वाली रामलीला को फिल्मी रामलीला भी कहा जाता है। क्योंकि, इस रामलीला में रामायण के प्रमुख किरदारों को बॉलीवुड और टीवी की प्रमुख हस्तियों द्वारा निभाया जाता है, जिनके अभिनय को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। वहीं, मंच पर अभिनय करने वाले कलाकार अपनी भाव-भंगिमाओं के माध्यम से दर्शकों को आकर्षित करते हैं।
आपको यह भी बताते चलें कि इस अयोध्या का रामलीला के बाद इटावा के जसवंतनगर की रामलीला को भी यूपी की सबसे बड़ी रामलीला माना जाता है। वहीं, अन्य प्रमुख रामलीलाओं में 500 साल पुरानी लखनऊ के एशबाग की रामलीला भी शामिल है, जिसे नवाबों द्वारा संरक्षित किया गया था।
पढ़ेंःउत्तर प्रदेश का अनोखा पुल, नीचे नदी और ऊपर बहती है नहर, जानें नाम और जगह
Comments
All Comments (0)
Join the conversation