CSIR UGC NET December 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (CSIR) दिसंबर 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जिसकी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 दिसंबर 2025 से शुरू हो गई है। उम्मीदवार अंतिम तिथि 24 अक्टूबर, 2025 तक अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं।
उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर 25 अक्टूबर, 2025 तक फीस जमा कर सकते हैं। करेक्शन विंडो 27 से 29 अक्टूबर तक ओपन रहेगी। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, संबंधित भर्ती परीक्षा का आयोजन 18 दिसंबर को किया जाना है। जो कि दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करा दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है।
CSIR UGC NET December 2025: महत्वपूर्ण विवरण
नीचे टेबल में सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 से जुड़ा विवरण दिया गया है:
परीक्षा संचालन निकाय | नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) |
परीक्षा का नाम | सीएसआईआर यूजीसी नेट |
सत्र | दिसंबर 2025 |
ऑनलाइन आवेदन तिथि | 25 दिसंबर 2025 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 24 अक्टूबर, 2025 |
आवेदन शुल्क अंतिम तिथि | 25 अक्टूबर, 2025 |
फॉर्म करेक्शन अंतिम तिथि | 27 से 29 अक्टूबर, 2025 |
परीक्षा तिथि | 18 दिसंबर, 2025 |
एडमिट कार्ड | अभी जारी नहीं |
ऑफिशियल वेबसाइट | csirnet.nta.nic.in |
CSIR UGC NET December 2025: परीक्षा तिथि और समय
सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा का आयोजन 18 दिसंबर को किया जाएगा। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे टेबल में दी गई परीक्षा का समय देख सकते हैं:
सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा (समय अवधि 180 मिनट) | ||
एग्जाम डेट | शिफ्ट | समय |
18 दिसंबर, 2025 | शिफ्ट I | सुबह 9.30 से 12.00 बजे |
शिफ्ट II | दोपहर 3.00 से 6.00 बजे |
CSIR UGC NET December 2025: जेआरएफ परीक्षा क्या है?
जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) परीक्षा का आयोजन असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति, पीएचडी में एडमिशन लेने वाले उम्मीदवारों के लिए किया जाता है। सीएसआईआर यूजीसी नेट एग्जाम साइंस, इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी की फील्ड में उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जाती है।
इसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कम से कम 55 प्रतिशत अंको के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए। जेआरएफ के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष। पीएचडी व असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।
Also Check:
BSPHCL Junior Account Clerk Result 2025
Comments
All Comments (0)
Join the conversation