बिहार का सबसे नया जिला कौन-सा है, यहां जानें

बिहार भारत के प्रमुख राज्यों में शामिल है, जो कि अपनी विविधता के लिए जाना जाता है। आपने राज्यों के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि बिहार का सबसे नया जिला कौन-सा है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

Kishan Kumar
Jun 25, 2025, 11:23 IST
बिहार का सबसे नया जिला
बिहार का सबसे नया जिला

बिहार भारत के पूर्वी भाग में स्थित प्रमुख राज्यों में शामिल है। यह राज्य अपनी विविध संस्कृति और समृद्ध इतिहास के लिए जाना जाता है। इतिहास उठाकर देखें, तो यह मगध साम्राज्य का केंद्र रहा है।

साथ ही, राज्य कई साम्राज्य, विद्वानों और धर्मों की भूमि के रूप में भी जाना जाता है। यही वजह है कि बिहार को शिक्षा और दीक्षा की भूमि के रूप में भी पहचान मिली हुई है। यहां की अनूठी संस्कृति और परंपराएं इसे अन्य राज्यों से अलग बनाती हैं। साथ ही, यहां का प्रत्येक जिला अपने आप में विशेष है, जो कि सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से महत्त्वपूर्ण है।आपने बिहार के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि बिहार का सबसे नया जिला कौन-सा है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।  

कब हुआ बिहार राज्य का गठन

बिहार राज्य का गठन 22 मार्च, 1912 को किया गया था। पूरा राज्य कुल 94,163 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। राज्य की राजधानी पटना है और यहां का उच्च न्यायालय भी पटना में ही स्थित है।

बिहार में कुल कितने जिले हैं

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि बिहार में कुल कितने जिले हैं, तो आपको बता दें कि यहां कुल 38 जिले हैं। ये सभी जिले कुल 19 प्रमंडलों में आते हैं। वहीं, यहां कुल अनुमंडलों की संख्या 101, प्रखंडों की संख्या 534, 8406 पंचायत, 853 पुलिस थाना, 40 लोकसभा और 16 राज्यसभा सीटे हैं। 

बिहार का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला 

बिहार के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो क्षेत्रफल के हिसाब से पश्चिमी चंपारण सबसे बड़ा जिला है। यह जिला कुल 5228 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वहीं, सबसे छोटे जिले की बात करें, तो यह शिवहर जिला है, जो कि 349 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। 

बिहार का सबसे नया जिला 

बिहार के सबसे नए जिले की बात करें, तो यह अरवल जिला है। इस जिले का गठन साल 2001 में 20 अगस्त को तत्कालीन जहानाबाद जिले से अलग कर किया गया था। 

क्यों अलग हुआ था जिला

नए जिले के निर्माण का मुख्य उद्देश्य प्रशासनिक दक्षता को बढ़ाने के साथ-साथ सुशासन सुनिश्चित करना और आम लोगों तक सरकारी सेवाओं की पहुंच को बढ़ाना था।

किन जिलों से लगती है अरवल जिले की सीमाएं

अरवल जिला बिहार के दक्षिण-पश्चिमी भाग में है, जो कि सोन नदी के किनारे पर बसा हुआ है। यह जहानाबाद, औरंगाबाद, रोहतास और भोजपुर से अपनी सीमाएं साझा करता है। भूगोल की दृष्टि से देखें, तो यह जिला मैदानी क्षेत्र में आता है और नदी के किनारे होने कारण यहां की मिट्टी अधिक उपजाऊ है। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ेंःदुनिया का पहला रेलवे स्टेशन कौन-सा है, यहां जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

I did my graduation from GGSIPU University, Delhi. I started my Career from Dainik Jagran(Print) as a reporter then I switched to Amar Ujala(Print) as a Sub-Editor. I used to cover all technical universities of Delhi including; DTU, IIIT, DSEU, IGDTUW & NSUT. Currently I work for Jagran Josh(A digital wing of Dainik Jagran). Here, I create digital content for General Knowledge Section. My expertise is in General Knowledge, Creative writing, Research, Hindi & English typing.
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News