MP DTE Merit List 2025: तकनीकी शिक्षा निदेशालय (DTE) की ओर से आज यानी 25 जून, 2025 को ऑफिशियल वेबसाइट dte.mponline.gov.in पर मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इस एमपी बीटेक मेरिट लिस्ट में स्टूडेंट्स के नाम और उनके JEE मेन्स 2025 मार्क्स के आधार पर मेरिट लिस्ट में होंगे।
मेरिट लिस्ट में जगह बनाने के बाद क्या?
मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाले स्टूडेंट को दो राउंड की काउंसलिंग के जरिए, उन इंस्टीट्यूट में जगह मिलेगी जिसमें उन्होंने अप्लाई किया था। सिलेक्ट हुए स्टूडेंट को एलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करना होगा। इसी के साथ उन्हें जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ यूनिवर्सिटी या इंस्टीट्यूट को रिपोर्ट करना होगा। साथ ही स्टूडेंट को रजिस्ट्रेशन के प्रोसेस को भी पूरा करना होगा।
MP DTE Merit List 2025: महत्वपूर्ण विवरण
उम्मीदवार नीचे टेबल के जरिए एमपी मेरिट लिस्ट 2025 से जुड़ा जरूरी विवरण डाउनलोड कर सकते हैं:
एमपी बीटेक मेरिट लिस्ट 2025 रिलीज डेट | 25 जून, 2025 |
एमपी बीटेक मेरिट लिस्ट 2025 रिलीज मोड | ऑनलाइन |
ऑफिशियल वेबसाइट | dte.mponline.gov.in |
MP DTE Merit List 2025: मेरिट लिस्ट में दर्ज विवरण
स्टूडेंट नीचे मेरिट लिस्ट में दर्ज विवरणों की जांच आवश्य करें:
-
स्टूडेंट का नाम
-
एप्लीकेशन आईडी
-
केटेगिरी
-
जेईई मेन स्कोर
-
रैंक आदि।
-
मेरिट लिस्ट 2025 जारी होने के बाद, 30 जून से 4 जुलाई, 2025 तक सिलेक्ट स्टूडेंट अपनी अलॉटिड सीट को डाउनलोड कर सकते हैं। अगर सीटें अपग्रेड की जाती हैं, तो स्टूडेंट को अपग्रेड किए गए अलोटमेंट पेपर को डाउनलोड करने के बाद 7 से 10 जुलाई 2025 तक नए इंस्टीट्यूट या यूनिर्सिटी में रिपोर्ट करना होगा।