RULET Result 2025: राजस्थान यूनिवर्सिटी आज, 24 जून 2025, को राजस्थान यूनिवर्सिटी लॉ एंट्रेंस टेस्ट (RULET) 2025 का रिजल्ट जारी कर सकती है। परीक्षार्थी uniraj.ac.in, admissions.univraj.org या rulet.univraj.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए परीक्षार्थियों को लॉगिन विवरण दर्ज करने होंगे। यह परीक्षा पांच वर्षीय BA LL.B (Hons.) कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है। RULET 2025 की फाइनल आंसर की पहले ही 14 जून 2025 को प्रकाशित की जा चुकी है। रिजल्ट जारी होते ही यहां आपको डायरेक्ट लिंक, कट-ऑफ डिटेल्स और काउंसलिंग प्रक्रिया की जानकारी भी मिल जाएगी।
राजस्थान यूनिवर्सिटी BSc रिजल्ट uniraj.ac.in पर जारी, ये रहा मार्कशीट Link
RULET Result 2025 Download Link
राजस्थान विश्वविद्यालय आज 24 जून को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर RULET परिणाम 2025 डाउनलोड लिंक सक्रिय करने की उम्मीद है। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अपने रोल नंबर का उपयोग करके admissions.univraj.org पर अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं।
Rajasthan University RULET Result 2025 Link | |
RULET Result 2025 Link |
Rajasthan University Law Entrance Exam Result 2025- हाइलाइट्स
परीक्षार्थी नीचे दिए टेबल से राजस्थान यूनिवर्सिटी लॉ एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट 2025 से संबंधित सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं।
विवरण | जानकारी |
---|---|
परीक्षा का नाम | RULET (राजस्थान यूनिवर्सिटी लॉ एंट्रेंस टेस्ट) |
रिजल्ट की तिथि | 24 जून 2025 |
आधिकारिक वेबसाइट | uniraj.ac.in, |
परिणाम देखने का तरीका | ऑनलाइन, रोल नंबर और जन्मतिथि से |
अगले चरण | GD और इंटरव्यू (यदि योग्य हों) |
कोर्स का नाम | B.A. L.L.B (5 वर्षीय एकीकृत कोर्स) |
विश्वविद्यालय | राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर |
RULET Result 2025: कब हुआ था राजस्थान यूनिवर्सिटी लॉ एंट्रेंस टेस्ट 2025?
RULET 2025 परीक्षा का आयोजन 8 जून 2025 को हुआ था। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एक ही शिफ्ट में ली गई थी। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थी अब रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होते हैं, आप लेख में दिए लिंक की मदद से अपना स्कोर देख सकते हैं।
How to check RULET Result 2025? ऐसे करे चेक
परीक्षार्थी नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपना RULET Result 2025 चेक कर सकते हैं:
1- यूनिवर्सिटी की वेबसाइट uniraj.ac.in या rulet.univraj.org पर जाएं।
2- होमपेज पर “RULET 2025 Result” का लिंक ढूंढ़ें।
3- उस लिंक पर क्लिक करें – यह आपको लॉगिन पेज पर ले जाएगा।
4- मांगी गई जानकारी दर्ज करें:
-
रोल नंबर
-
माता का नाम
-
जन्म तिथि (Date of Birth)
5- जानकारी भरने के बाद “Submit” या “View Result” पर क्लिक करें।
6- आपका RESULT स्क्रीन पर दिखाई देगा।
7- इसे डाउनलोड करें या प्रिंट करें।