Bihar Police Constable Admit Card 2025: जिन उम्मीदवारों ने बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) ने परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शहर की जानकारी (Exam City Slip) जारी कर दी है। अब उम्मीदवारों को यह पता चल चुका है कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी। अगला चरण एडमिट कार्ड डाउनलोड का है, जो निर्धारित तिथि पर जारी किए जाएंगे। इसके बाद परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे और परीक्षा केंद्र से संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाना होगा। वहां दिए गए लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से एडमिट कार्ड प्राप्त किया जा सकेगा।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा तिथि, समय और केंद्र की जानकारी अपने एडमिट कार्ड से अच्छी तरह जांच लें और परीक्षा से पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें।
कब जारी होगा Bihar Police Admit Card 2025?
जो उम्मीदवार बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं और एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं, उनका एडमिट कार्ड नीचे दी गई परीक्षा तिथियों के अनुसार जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड 9 जुलाई 2025 से जारी होने शुरू हो जाएंगे। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से बिहार पुलिस में कांस्टेबल के कुल 19,838 रिक्त पद भरे जाएंगे।
परीक्षा तिथि | एडमिट कार्ड जारी तारीख |
16 जुलाई | 9 जुलाई 2025 |
20 जुलाई | 13 जुलाई 2025 |
23 जुलाई | 16 जुलाई 2025 |
27 जुलाई | 20 जुलाई 2025 |
30 जुलाई | 23 जुलाई 2025 |
3 अगस्त | 27 जुलाई 2025 |
Bihar Police Constable Exam Admit Card 2025-हाइलाइट्स
बिहार पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा 16, 20, 23, 27, 30 जुलाई और 3 अगस्त 2025 को राज्य में निर्धारित किए गए विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। भर्ती बोर्ड हर परीक्षा तिथि के लिए अलग-अलग एडमिट कार्ड जारी करेगा। आप परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण डिटेल नीचे दी तालिका में देख सकते हैं।
विवरण | जानकारी |
भर्ती का नाम | बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 |
आयोजन संस्था | केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) |
परीक्षा तिथियां | 16, 20, 23, 27, 30 जुलाई, 3 अगस्त 2025 |
शिफ्ट | एक शिफ्ट प्रतिदिन (12 PM – 2 PM) |
रिपोर्टिंग समय | सुबह 9:30 बजे |
एडमिट कार्ड जारी तिथि | 9 जुलाई 2025 |
डाउनलोड वेबसाइट | csbc.bihar.gov.in |
आधिकारिक नोटिस PDF |
कैसे डाउनलोड करें Bihar Police Admit Card 2025?
नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन कर आप आसानी से बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
-
सबसे पहले csbc.bihar.gov.in वेबसाइट पर
-
"Admit Card" वाले लिंक पर क्लिक करें।
-
अपनी रजिस्ट्रेशन ID, मोबाइल नंबर और जन्मतिथि डालें।
-
Captcha भरकर "Submit" करें।
- Admit Card स्क्रीन पर दिखेगा – इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकालें।