दुनिया में आम का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन सा है? यहां देखें लिस्ट

भारत में सबसे ज्यादा आम की खेती की जाती है, जो वैश्विक उत्पादन का लगभग आधा हिस्सा है। आइए उन देशों के बारे में जानते हैं, जहां सबसे ज्यादा आम की खेती की जाती है।

Mahima Sharan
Jun 26, 2025, 18:24 IST
mango producting country
mango producting country

गर्मियों के मौसम में आम सबसे ज्यादा खाए जाने वाले फलों में से एक हैं। हर भारतीय घरों में इस वक्त आम सबसे ज्यादा खाए जाने वाले फलों में से एक है। हालांकि आपको यह जानकर ज्यादा हैरानी नहीं होनी चाहिए, भारत केवल आम का सबसे ज्यादा उपभोक्ता नहीं बल्कि सबसे बड़ा उत्पादक देश भी है। दुनिया में सबसे ज्यादा आम का उत्पादन भारत में ही किया जाता है। दुनिया में उगाए जाने वाले आधे से ज्यादा आम की खेती भारत में ही होती है। भारत के विभिन्न राज्यों में आम की खेती की जाती है। हालांकि सबसे ज्यादा खेती  उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में होती है। सभी को पसंद आने वाले फलों के राजा के बारे में यहां अधिक जानें-

दुनिया में आम का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन सा है?

उत्तर प्रदेश भारत में सबसे ज्यादा आम उत्पादन करने वाला राज्य है। भारत का आम की उत्पादन में  लगभग 25-26 प्रतिशत योगदान रहा है, जो हर साल 4.5 मिलियन मीट्रिक टन से ज्यादा है। इसकी सफलता उपजाऊ गंगा के मैदानों, उपयुक्त मौसम और आम की खेती के समृद्ध इतिहास से आती है। मलीहाबाद, सहारनपुर और लखनऊ जैसे इलाके दशहरी, लंगड़ा, चौसा और सफ़ेदा जैसी बेहतरीन किस्मों के लिए प्रसिद्ध हैं, जिन्हें भारत से लेकर विदेशों में भी पसंद किया जाता है।

इन देशों में उगाए जाते हैं सबसे ज्यादा आम

रैंक

देश

वार्षिक उत्पादन (मिलियन मीट्रिक टन में)

1

भारत

25

2

चीन

3.8

3

इंडोनेशिया

3.6

4

पाकिस्तान

2.7

5

मैक्सिको

2.4

6

ब्राजिल

2.1

7

मलावी

1.7

भारत

भारत दुनिया का सबसे बड़ा आम का उत्पादक देश है। यहां हर साल करीब 25 मिलियन मीट्रिक टन आम उगाए जाते हैं, जो दुनिया के कुल आमों का करीब आधा हिस्सा है। भारत की विविध जलवायु और समृद्ध मिट्टी विभिन्न प्रकार के आम की खेती के लिए इसे बेहतरीन बनाती हैं। यहां कई प्रकार के आम उगाए जाते हैं, जिसमें अल्फांसो, केसर और दशहरी जैसे प्रसिद्ध आम शामिल है। आम न केवल फलों का राजा है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति का भी एक बड़ा हिस्सा है। भारत में सबसे ज्यादा आम की खेती उत्तर प्रदेश में की जाती है।

चीन

चीन भी आम की खेती में दूसरे स्थान पर आता है। यहां सालाना करीब 3.8 मिलियन मीट्रिक टन आम का उत्पादन किया जाता है। चीन के ज्यादातर आम गर्म दक्षिणी क्षेत्रों में उगाए जाते हैं। वहीं चीन आम के निर्यात को पूरा करने के लिए अपनी खेती को बढ़ाने के प्रयास में जुटा है।

इंडोनेशिया

इंडोनेशिया में करीब 3.6 मिलियन मीट्रिक टन आम का उत्पादन किया जाता है। गर्म तापमान और भरपूर बारिश आम की खेती के लिए इसे एक आदर्श जलवायु प्रदान करती है। जावा और सुमात्रा जैसे क्षेत्र आम की खेती के लिए प्रसिद्ध हैं। वहीं इंडोनेशिया गेडोंग गिन्कू जैसी अनोखे आमों के लिए जाना जाता है।

पाकिस्तान

आम की उत्पादन में पाकिस्तान चौथा सबसे बड़ा उत्पादक देश हैं। यहां हर साल करीब 2.7 मिलियन मीट्रिक टन आम का उत्पादन किया जाता है। यहां कि गर्म जलवायु और उपजाऊ भूमि आमों के खेती के आदर्श है। पाकिस्तान अपने चौंसा और सिन्धरी आमों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है।

मेक्सिको

मेक्सिको पांचवें स्थान पर है, जो सालाना लगभग 2.4 मिलियन मीट्रिक टन उत्पादन करता है। यह एक प्रमुख आम निर्यातक भी है, जो अताउल्फ़ो और टॉमी एटकिंस जैसी लोकप्रिय किस्में भेजता है। मेक्सिको का आम उद्योग इसकी कृषि अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है।

आम की खेती किस मौसम में की जाती है?

आम की खेती सबसे ज्यादा गर्मियों के मौसम में की जाती है, भारत में अप्रैल से जून तक होता है। गर्मियों में आम के पेड़ों पर फूल आते हैं, जो समय के साथ फल बनकर पकते हैं। वहीं कुछ ऐसे भी क्षेत्र है, जहां बारिश के मौसम में भी आम की खेती की जाती है।

कैसे होती है आम की खेती?

आम की खेती में सही जगह चुनने से लेकर फलों की कटाई तक सावधानीपूर्वक योजना और  शामिल है। इसमें जगह का चयन, भूमि की तैयारी, रोपण, सिंचाई, निषेचन, कीट और रोग प्रबंधन, छंटाई और कटाई जैसे चरण शामिल हैं। आम के पेड़ आमतौर पर ग्राफ्टेड पौधों से उगाए जाते हैं, और युवा पेड़ों को हल्की छाया, निरंतर नमी और कीटों से सुरक्षा जैसी विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है।

आम का पेड़ कितने दिन में फल देता है?

बीच की रोपाई से लेकर सिंचाई और कटाई तब आम के पेड़ 8 से 11 महीने में ही पौधे से पेड़ बनकर फल देने लगते हैं।

दुनिया में आम के कितने प्रकार है?

माना जाता है कि दुनिया में 500 से अधिक किस्म के आम उगाए जाते हैं, जिसमें भारत में 7 प्रकार के हाम काफी प्रसिद्ध है। अल्फांसो (जिसे हापुस के नाम से भी जाना जाता है) को अक्सर इसके समृद्ध, मीठे स्वाद और चिकनी बनावट के कारण "आमों का राजा" कहा जाता है। अन्य लोकप्रिय विकल्पों में केसर शामिल है, जो अपनी केसर जैसी सुगंध और मीठे स्वाद के लिए जाना जाता है, और दशहरी, जो अपने रसदार गूदे और विशिष्ट सुगंध के लिए प्रसिद्ध है। बंगनापल्ली, लंगड़ा और तोतापुरी भी व्यापक रूप से पसंद किए जाते हैं। 


Mahima Sharan
Mahima Sharan

Sub Editor

    Mahima Sharan, working as a sub-editor at Jagran Josh, has graduated with a Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC). She has more than 3 years of experience working in electronic and digital media. She writes on education, current affairs, and general knowledge. She has previously worked with 'Haribhoomi' and 'Network 10' as a content writer. She can be reached at mahima.sharan@jagrannewmedia.com.

    ... Read More

    आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

    Trending

    Latest Education News