90,000 गैस कनेक्शन हो सकते हैं ब्लॉक! घर बैठे मोबाइल ऐप से ऐसे करें LPG Gas e-KYC
LPG Gas e-KYC 2026: ई-केवाईसी न कराने पर 90,000 एलपीजी उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन ब्लॉक हो सकते हैं। त्योहारों में सिलेंडर की काफी सप्लाई होती है। लोगों को यह सुविधा बिना किसी रुकावट के चाहिए, तो तुरंत अपनी गैस एजेंसी या मोबाइल ऐप से बायोमेट्रिक ई-केवाईसी को पूरा करें।
LPG Gas e-KYC Mandatory 2026: दीपावली और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहारों के ऐन मौके पर रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए एक बेहद जरूरी खबर आई है। तेल विपणन कंपनियों (IOCL, BPCL, HPCL) और खाद्य और आपूर्ति विभाग के निर्देशों के अनुसार, अकेले एक जिले/क्षेत्र में लगभग 90,000 एलपीजी (LPG) उपभोक्ताओं ने अब तक अपनी ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है।
विभाग और गैस एजेंसियों द्वारा अब दी गई चेतावनी के अनुसार, यदि उपभोक्ताओं ने तुरंत अपना बायोमेट्रिक ई-केवाईसी (Biometric Verification) वेरिफिकेशन नहीं कराया, तो उनके एलपीजी कनेक्शन को पूरी तरह से ब्लॉक या बंद किए जा सकते हैं। साथ ही, ऐसी स्थिति में त्योहारों के दौरान रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग भी रुक जाएगी। ये ही नहीं, लोगो को सरकारी सब्सिडी (Subsidy) का लाभ मिलना भी बंद हो सकता है।
कितने लोगों की e-KYC अभी तक अधूरी है?
क्या आप जानते है कि जिले में कुल घरेलू गैस उपभोक्ताओं की संख्या करीब 7 लाख और इससे थोड़ी सी अधिक है। इनमें से 89,138 उपभोक्ताओं की केवाईसी अधूरी है। पूर्ति विभाग के अधिकारियों के अनुसार इन उपभोक्ताओं को बार-बार मैसेज भेजे गए।
LPG Connection e-KYC 2026: हाइलाइट्स
एलपीजी गैस कनेक्शन ई-केवाईसी प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण डिटेल्स के बारे में जानने के लिए सभी लोग नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | डिटेल्स |
| प्रभावित उपभोक्ता संख्या | लगभग 90,000 गैस कनेक्शन धारक |
| संबंधित गैस कंपनियां | इंडेन (Indane), भारत गैस (Bharat Gas), एचपी गैस (HP Gas) |
| ई-केवाईसी का मुख्य उद्देश्य | फर्जी/अवैध कनेक्शन की पहचान एवं सब्सिडी का प्रत्यक्ष हस्तांतरण (DBT) |
| ई-केवाईसी न कराने पर असर | सिलेंडर रिफिल बुकिंग पर रोक और सब्सिडी बंद होना |
| वेरिफिकेशन का मोड | गैस एजेंसी (बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट) या मोबाइल ऐप (फेशियल रिकग्निशन) |
| अनिवार्य डॉक्यूमेंट | आधार कार्ड, एलपीजी कंज्यूमर आईडी और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर |
| फीस | नि:शुल्क |
ई-केवाईसी न कराने पर उपभोक्ताओं को झेलना पड़ सकता है यह बड़ा नुकसान
तेल कंपनियों द्वारा ई-केवाईसी बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन को अनिवार्य करने के पीछे कई मुख्य कारण हैं:
- सिलेंडर बुकिंग ब्लॉक होना: ई-केवाईसी पेंडिंग रहने पर गैस एजेंसियां सॉफ्टवेयर के जरिए उपभोक्ता के आईडी पर 'सप्लाई ब्लॉक' लगा सकती हैं, जिससे ऑनलाइन या ऑफलाइन सिलेंडर बुक नहीं होगा।
- सब्सिडी का रुकना: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) और सामान्य घरेलू उपभोक्ताओं के बैंक खातों में आने वाली डीबीटी (DBT) सब्सिडी राशि अटक सकती है।
- फर्जी कनेक्शन की रोकथाम: बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के जरिए निष्क्रिय (Inoperative) या एक ही नाम से चल रहे एकाधिक गैस कनेक्शनों को चिन्हित कर रद्द किया जा रहा है।
घर बैठे मोबाइल से LPG e-KYC कैसे पूरी करें?
उपभोक्ता बिना गैस एजेंसी के चक्कर काटे अपने एंड्रॉइड स्मार्टफोन से भी ई-केवाईसी की प्रक्रिया 2 मिनट में पूरी कर सकते हैं:
1. आवश्यक मोबाइल ऐप्स डाउनलोड करें: Aadhaar FaceRD & Gas App.
गूगल प्ले स्टोर से 'Aadhaar FaceRD' ऐप इंस्टॉल करें और अपनी गैस कंपनी का आधिकारिक ऐप (जैसे IndianOil One, Hello BPCL, या HP Gas) डाउनलोड करें।
2.ऐप पर लॉगिन करें: Register / Login.
अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का उपयोग करके गैस ऐप में अकाउंट बनाएं या लॉगिन करें।
3.e-KYC सेक्शन चुनें: e-KYC Option.
ऐप के मेनू बार में जाकर 'My Profile' या 'LPG Services' सेक्शन में 'e-KYC' / 'Re-KYC' विकल्प पर क्लिक करें।
4.चेहरा स्कैन करें: Face Scan Verification.
अपना आधार नंबर फिल करें और ओटीपी (OTP) भरें। इसके बाद मोबाइल कैमरे के सामने अपना चेहरा रखकर फेशियल स्कैन पूरा करें। स्क्रीन पर सफलता का मैसेज आ जाएगा।
गैस एजेंसी जाकर ई-केवाईसी कराने का ऑफलाइन तरीका
यदि किसी कारणवश आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है या ऐप से बायोमेट्रिक नहीं हो पा रहा है:
- अपने नजदीकी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर (गैस एजेंसी) के दफ्तर जाएं।
- अपना मूल आधार कार्ड (Original Aadhaar Card) और गैस पासबुक (SV Book/Consumer ID) साथ ले जाएं।
- एजेंसी पर बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट स्कैनर (Thumb Scanner) पर अंगूठा लगाकर अपनी ई-केवाईसी बायोमेट्रिक सत्यापन निशुल्क पूरा करवाएं।
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.