DSSSB MTS Final Answer Key 2026: डीएसएसएसबी एमटीएस उत्तर कुंजी जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Last Updated: Oct 15, 2026, 15:18 IST

DSSSB MTS Answer Key 2026: डीएसएसएसबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एमटीएस परीक्षा की फाइनल उत्तर कुंजी 2026 जारी कर दी है। इसकी परीक्षा 25 जुलाई 2026 से 01 सितंबर 2026 को आयोजित की गई थी। डीएसएसएसबी एमटीएस के एग्जाम में शामिल उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेशियल्स का उपयोग करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। 

DSSSB MTS Answer Key 2026
DSSSB MTS Answer Key 2026

DSSSB MTS Final Answer Key 2026 Date: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) परीक्षा की फाइनल उत्तर कुंजी 2026 जारी कर दी है। इसकी परीक्षा 25 जुलाई 2026 से 01 सितंबर 2026 को आयोजित की गई थी। डीएसएसएसबी इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से विज्ञापन संख्या 07/25 (पोस्ट कोड 803/25) के तहत कुल 714 रिक्त पदों को भरना चाहता है। 

डीएसएसएसबी एमटीएस के एग्जाम में शामिल उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी केवल 15 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2026 तक ही उत्तर कुंजी देख सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद आंसर-की नहीं देखी जा सकती।

DSSSB MTS Answer Key 2026 PDF Download 

डीएसएसएसबी एमटीएस परीक्षा की फाइनल उत्तर कुंजी डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से भी आंसर-की देख व डाउनलोड कर सकते हैं। टेक्निकल ग्लिच से बचने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स पहले से तैयार रखें।  

डीएसएसएसबी एमटीएस फाइनल उत्तर कुंजी 2026 डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें

DSSSB MTS Answer Key 2026 Sarkari Result - हाइलाइट्स 

डीएसएसएसबी एमटीएस परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी दिनांक 11 सितंबर 2026 को जारी की गई थी और अब फाइनल आंसर-की जारी कर दी गई है। इन पदों के सलेक्शन में टियर-1 लिखित परीक्षा, मिनिमम क्वालीफाइंग मार्क्स, स्किल/ट्रेड टेस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल शामिल है। बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दी गई है। 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB)

पद का नाम 

मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) 

रिक्त पदों की संख्या 

714 

विज्ञापन संख्या 

07/25 (पोस्ट कोड 803/25) 

परीक्षा का नाम 

डीएसएसएसबी एमटीएस परीक्षा 2026

परीक्षा की तिथि 

25 जुलाई 2026 से 01 सितंबर 2026

ऑफिशियल वेबसाइट 

dsssb.delhi.gov.in 

DSSSB MTS Final Answer Key 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

डीएसएसएसबी एमटीएस परीक्षा की फाइनल उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले डीएसएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर What’s New सेक्शन देखें। 

  • अब DSSSB MTS Final Answer Key 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • आंसर-की डाउनलोड कर लें। 

 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Oct 15, 2026, 15:18 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News