हार के बावजूद टीम इंडिया का बड़ा कारनामा, T20I में यह रिकार्ड बनाने वाली बनी पहली एशियाई टीम

Last Updated: Oct 15, 2026, 13:43 IST

वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे T20I मैच में मिली हार के बावजूद टीम इंडिया ने एक बड़ा कारनामा करते हुए T20 इंटरनेशनल में 2000 छक्के जड़ने का महा रिकार्ड अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया अब ऐसा करने वाली पहली एशियाई टीम बन गई है। 

T20 इंटरनेशनल में 2000 छक्के जड़ने वाली पहली एशियाई टीम
T20 इंटरनेशनल में 2000 छक्के जड़ने वाली पहली एशियाई टीम

IND vs WI: टीम इंडिया को हैदराबाद में खेले गए चौथे T20 इंटरनेशनल मुकाबले में भले ही हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इस मैच में भारतीय टीम ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले के दौरान भारत ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2000 छक्के पूरे कर लिए। इसके साथ ही टीम इंडिया इस मुकाम तक पहुंचने वाली दुनिया की दूसरी और एशिया की पहली टीम बन गई।

हालांकि, छक्के लगाने के मामले में भारत अभी वेस्टइंडीज से पीछे है। कैरेबियाई टीम इस लिस्ट में टॉप पर बनी हुई है। खास बात यह है कि वेस्टइंडीज ने इसी सीरीज के तीसरे मुकाबले में 2000 छक्कों का आंकड़ा पार किया था, जबकि भारत ने अगले मैच में यह उपलब्धि हासिल की।

T20I में 2000 छक्के लगाने वाली दूसरी टीम बना भारत

भारतीय बल्लेबाजों ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से एक बार फिर खास मुकाम हासिल किया। हैदराबाद में खेले गए चौथे T20I मुकाबले के दौरान भारत ने छक्कों का 2000 का आंकड़ा पार कर लिया।

बनी एशिया की पहली टीम 

इस उपलब्धि के साथ भारत एशिया की पहली ऐसी टीम बन गया है, जिसने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2000 छक्के लगाए हैं। वहीं, दुनिया में यह कारनामा करने वाली भारत दूसरी टीम है। इससे पहले वेस्टइंडीज ने यह उपलब्धि हासिल की थी।

छक्के लगाने में वेस्टइंडीज अब भी नंबर वन

T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीमों की लिस्ट में वेस्टइंडीज टॉप पर है। इस लिस्ट में भारत दूसरे नंबर पर है। वहीं, न्यूजीलैंड 1585 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है। पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका भी टॉप पांच टीमों में शामिल हैं।

T20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टॉप-5 टीमें

वेस्टइंडीज: 2026 छक्के

भारत: 2010 छक्के

न्यूजीलैंड: 1585 छक्के

पाकिस्तान: 1507 छक्के

दक्षिण अफ्रीका: 1407 छक्के

चौथे T20I में वेस्टइंडीज का दबदबा 

हैदराबाद में खेले गए चौथे T20 मुकाबले में छक्के लगाने के मामले में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज भारतीय खिलाड़ियों से आगे रहे। कैरेबियाई टीम ने कुल 17 छक्के लगाए, जबकि भारतीय बल्लेबाजों के बल्ले से 13 छक्के निकले।

भारत की ओर से संजू सैमसन और नितीश कुमार रेड्डी ने सबसे ज्यादा चार-चार छक्के लगाए। तिलक वर्मा ने  छक्के जड़े, जबकि अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने एक-एक बार गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाया।

अब वेस्टइंडीज के रिकॉर्ड पर भारत की नजर 

T20I क्रिकेट में बड़े शॉट खेलना भारतीय टीम की पहचान बन चुका है। यही वजह है कि टीम इंडिया ने इस फॉर्मेट में छक्कों का दो हजार का आंकड़ा इतनी तेजी से पार किया है। अब भारतीय टीम की नजर वेस्टइंडीज को पीछे छोड़कर इस सूची में पहले स्थान पर पहुंचने पर होगी। इसके लिए भारतीय बल्लेबाजों को आने वाले मुकाबलों में भी इसी आक्रामक अंदाज को जारी रखना होगा।

वेस्टइंडीज की इस जीत के साथ सीरीज 2-2 के बराबरी पर आ गई है। अब आखिरी मैच जीतने वाली टीम सीरीज पर कब्जा जमाएगी।

शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम, शुभमन गिल और शेफाली वर्मा ने जीता यह ICC अवॉर्ड

 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Oct 15, 2026, 13:34 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News