हर साल 8 मार्च को विश्व महिला दिवस(Women’s Day) का आयोजन किया जाता है। यह दिन महिला सशक्तिकरण और समाज में उनके बराबर दर्जे का प्रतीक है। हमने अपने इस लेख में भारत की उन सभी प्रथम महिलाओं की लिस्ट दी है, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में रहते हुए न सिर्फ अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज किया, बल्कि अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ने की राह दिखाई।
आज इन महिलाओं की राह पर चलकर महिलाओं ने न सिर्फ महिला सशक्तिकरण का उदाहरण दिया है, बल्कि खुद को सामाजिक रूप से मजबूत भी बनाया है।
भारत की प्रथम महिलाओं की पूरी लिस्ट
-
भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति- प्रतिभा देवीसिंह पाटिल
-
भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री-इंदिरा गांधी
-
भारत की प्रथम महिला राज्यपाल-सरोजिनी नायडू
-
भारत की प्रथम महिला मुख्यमंत्री- सुचेता कृपलानी(उत्तर प्रदेश)
-
भारत की प्रथम महिला केंद्रीय मंत्री-राजकुमारी अमृत कौर
-
भारत की प्रथम महिला लोकसभा अध्यक्ष-मीरा कुमार
-
भारत की प्रथम आदिवासी राष्ट्रपति-द्रोपदी मुर्मु
-
भारत की प्रथम महिला IPS अधिकारी-किरण बेदी
-
भारत की प्रथम महिला IAS अधिकारी-अन्ना राजम मल्होत्रा
-
भारत की प्रथम महिला सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश-फातिमा बीबी
-
भारत की प्रथम महिला हाई कोर्ट मुख्य न्यायाधीश-लीला सेठ
-
भारत की प्रथम महिला वकील-कोर्नोलिया सोराबजी
-
माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली भारत की प्रथम महिला-बछेंद्री पाल
-
माउंट एवरेस्ट दो बार फतेह करने वाली भारत की प्रथम महिला-संतोष यादव
-
भारत की प्रथम महिला ओलंपिक पदक विजेता-कर्णम मल्लेश्वरी(कांस्य)
-
इंग्लिश चैलन पार करने वाली भारत की प्रथम महिला-आरती साहा
-
ओलंपिक रजत पदक प्राप्त करने वाली भारत की प्रथम महिला-पीवी सिंधू
-
एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली भारत की प्रथम महिला-कमलजीत संधू
-
भारत रत्न से सम्मानित भारत की प्रथम महिला-इंदिरा गांधी
-
ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त करने वाली भारत की प्रथम महिला-आशापूर्णा देवी
-
नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाली भारत की प्रथम महिला-मदर टेरेसा
-
भारत की प्रथम मिस यूनिवर्स- सुष्मिता सेन
-
अंतरिक्ष में जाने वाली भारत की प्रथम महिला- कल्पना चावला
-
भारत की प्रथम महिला डॉक्टर-आनंदी बाई जोशी
-
भारत की प्रथम महिला पायलट-सरला ठकराल
-
वायुसेना में भारत की प्रथम महिला पायलट-हरिता कौर देओल
-
भारत की प्रथम महिला फाइटर पायलट-अवनी चतुर्वेदी, भावना कंठ और मोहना सिंह
Comments
All Comments (0)
Join the conversation