सिर्फ होर्मुज नहीं, ये 7 स्ट्रेट्स भी हैं ग्लोबल ट्रेड के ‘लाइफलाइन’, पढ़ें इनके बारें में विस्तार से

Last Updated: Apr 13, 2026, 11:32 IST

सिर्फ होर्मुज स्ट्रेट ही नहीं, मलक्का जलडमरूमध्य, बाब-एल-मंडेब जलडमरूमध्य जैसे 7 प्रमुख जलडमरूमध्य वैश्विक व्यापार की जीवनरेखा हैं। इनसे तेल, गैस और सामान की आपूर्ति होती है। किसी भी व्यवधान का सीधा असर दुनिया की अर्थव्यवस्था और ऊर्जा सुरक्षा पर पड़ता है।

पश्चिम एशिया (मध्य पूर्व) में बढ़ते तनाव ने वैश्विक ऊर्जा बाजार को अस्थिर कर दिया है। तेल और गैस की कीमतों में उछाल के साथ-साथ आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित होने का खतरा भी बढ़ गया है। ऐसे हालात में भारत सहित कई देशों ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कूटनीतिक सतर्कता बढ़ा दी है।

इस परिदृश्य में समुद्री व्यापारिक मार्गों का महत्व और भी बढ़ जाता है। दुनिया का लगभग 90% व्यापार समुद्री रास्तों से होता है, जो मुख्यतः कुछ संकरे जलमार्गों से होकर गुजरता है, जिन्हें ‘चोकपॉइंट’ कहा जाता है। ये जलडमरूमध्य न केवल वैश्विक सप्लाई चेन की रीढ़ हैं, बल्कि ऊर्जा आपूर्ति, सैन्य गतिविधियों और भू-राजनीतिक संतुलन में भी निर्णायक भूमिका निभाते हैं।

आइए, ऐसे ही दुनिया के 7 प्रमुख और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जलडमरूमध्यों (Straits) पर नजर डालते हैं।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz)

होर्मुज़ जलडमरूमध्य Strait of Hormuz ईरान (उत्तर) और ओमान/यूएई (दक्षिण) के बीच स्थित है। यह फारस की खाड़ी को अरब सागर से जोड़ता है। यह दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा चोकपॉइंट है, जो आजकल बेहद चर्चा का विषय बना हुआ है।

  • लंबाई: लगभग 167 किमी

  • न्यूनतम चौड़ाई: 33 किमी

  • वैश्विक तेल व्यापार का 20-30% (लगभग 21 मिलियन बैरल/दिन) यहीं से गुजरता है

  • LNG का लगभग 25% परिवहन

  • अमेरिका और क्षेत्रीय शक्तियों के बीच सैन्य तनाव का केंद्र

मलक्का जलडमरूमध्य (Strait of Malacca)

स्ट्रेट ऑफ़ मलक्का (Strait of Malacca) अंडमान सागर को दक्षिण चीन सागर से जोड़ता है और मलेशिया व इंडोनेशिया के बीच स्थित है, जिसे एशिया की आर्थिक जीवनरेखा भी कहा जाता है।

  • लंबाई: लगभग 800 किमी

  • न्यूनतम चौड़ाई: 2.8 किमी

  • वैश्विक व्यापार का 25% और 15 मिलियन बैरल तेल प्रतिदिन

  • हर साल 1 लाख से अधिक जहाज

  • "मलक्का दुविधा" (China’s Malacca Dilemma)

बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य (Bab-el-Mandeb Strait)

बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट (Bab-el-Mandeb Strait) लाल सागर को अदन की खाड़ी से जोड़ता है, इसे मध्य-पूर्व का प्रमुख सामरिक हॉटस्पॉट भी कहा जाता है।

  • न्यूनतम चौड़ाई: 29 किमी

  • वैश्विक व्यापार का लगभग 12%

  • Houthis के हमलों के कारण हालिया व्यवधान

  • जहाजों को अफ्रीका के चारों ओर लंबा मार्ग अपनाना पड़ता है

Iranian Parliament Name: ईरान की संसद का क्या है नाम? जानें सब कुछ यहां

जिब्राल्टर जलडमरूमध्य (Strait of Gibraltar)

जिब्राल्टर जलडमरूमध्य (Strait of Gibraltar) अटलांटिक महासागर और भूमध्य सागर को जोड़ता है।

  • चौड़ाई: 14 किमी

  • यूरोप-अफ्रीका व्यापार का प्रमुख मार्ग

  • NATO की सैन्य गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण

  • स्पेन और यू.के. के बीच विवाद

तुर्की जलडमरूमध्य (Turkish Straits – Bosporus & Dardanelles)

तुर्की जलडमरूमध्य में Bosporus और Dardanelles शामिल हैं, जो काला सागर को भूमध्य सागर से जोड़ने वाले अत्यंत महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग हैं। बोस्फोरस जलडमरूमध्य की चौड़ाई कुछ स्थानों पर मात्र 700 मीटर रह जाती है, जिससे यह दुनिया के सबसे संकरे और व्यस्त जलमार्गों में गिना जाता है। इन जलडमरूमध्यों का संचालन और नियंत्रण Montreux Convention के तहत होता है, जो सैन्य और व्यापारिक जहाजों की आवाजाही को नियंत्रित करता है। 

स्वेज नहर (Suez Canal)

Suez Canal भूमध्य सागर और लाल सागर को जोड़ती है।

  • लंबाई: 193 किमी

  • वैश्विक व्यापार का लगभग 12%

  • Ever Given Suez Canal blockage से $9.6 बिलियन/दिन का नुकसान

  • यूरोप-एशिया मार्ग में 10-14 दिन की बचत

बेरिंग जलडमरूमध्य (Bering Strait)

बेरिंग (Bering) Strait रूस और अमेरिका (अलास्का) के बीच स्थित है, इसे भविष्य का उभरता व्यापारिक मार्ग माना जा रहा है।

  • चौड़ाई: 82 किमी

  • अधिकांश समय बर्फ से ढका रहता है

  • जलवायु परिवर्तन से नए समुद्री मार्ग (Northern Sea Route) खुलने की संभावना

  • रूस-अमेरिका के बीच सामरिक प्रतिस्पर्धा

सामरिक और आर्थिक महत्व

ये सभी जलडमरूमध्य मिलकर वैश्विक तेल परिवहन का 60% से अधिक और भारी मात्रा में व्यापार नियंत्रित करते हैं, देश वैकल्पिक मार्ग (पाइपलाइन, नए रूट) विकसित कर रहे हैं।

ऊर्जा एवं व्यापार के सबसे बड़े केंद्र कौन

होर्मुज़ और मलक्का ऊर्जा एवं व्यापार के सबसे बड़े केंद्र हैं और बाब-अल-मंदेब और तुर्की जलडमरूमध्य भू-राजनीतिक रूप से संवेदनशील माना जाता हैं, ये सभी मार्ग वैश्विक अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 13, 2026, 11:32 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News