BSEB Intermediate Special and Compartment Exam 2026: बिहार बोर्ड ने जारी किया शेड्यूल, छात्र यहां देखें पूरा शेड्यूल

Last Updated: Apr 13, 2026, 13:32 IST

बिहार बोर्ड (BSEB) ने 12वीं के कंपार्टमेंट एग्जाम 2026 के डेट्स की जानकारी ऑफिशियल ट्वीट के माध्यम से छात्रों को दी। 12वीं के छात्रों के लिए यह कंपार्टमेंट एग्जाम 2 मई से शुरू होकर 11 मई 2026 तक आयोजित किए जा रहे है।

BSEB Bihar 12th Compartment Exam 2026 Schedule Released
BSEB Bihar 12th Compartment Exam 2026 Schedule Released

BSEB 12th Compartment Exam 2026 Schedule: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट यानी 12वीं के एग्जाम 2026 में पास न होने वाले छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान किया है। बोर्ड ने कम्पार्टमेंट एग्जाम 2026 का ऑफिशियल शेड्यूल और गाइडलाइंस अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से जारी कर दिया हैं।

यह एग्जाम उन छात्रों के लिए बड़ा अवसर है, जिसमें वह अपने मार्क्स में सुधार कर सकते हैं। छात्र यहां से जानें एग्जाम का पूरा शेड्यूल साथ ही यहां से ऑफिशियल ट्वीट भी देखें। 

BSEB द्वारा ऑफिशियल ट्वीट जारी 

12वीं के छात्र अपने स्पेशल और कम्पार्टमेंट एग्जाम 2026 के पूरे शेड्यूल की जानकारी लेने के लिए बोर्ड द्वारा जारी ऑफिशियल ट्वीट को यहां देखें। 

 

12वीं के एग्जाम से जुड़ी इंपोर्टेंट हाइलाइट्स 

बिहार बोर्ड ने 12वीं के एग्जान का रिजल्ट 23 मार्च 2026 को जारी कर दिया था। बोर्ड के द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार, एग्जाम की प्रक्रिया और आयोजन से जुड़ी मुख्य जानकारी जानने के लिए आप नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं। 

इवेंट 

इंपोर्टेंट डेट्स 

एग्जाम की डेट्स 

2 मई से 11 मई, 2026

एग्जाम की शिफ्ट (Shift 1)

सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक

एग्जाम की शिफ्ट (Shift 2)

दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक

रिजल्ट की घोषणा

31 मई, 2026 तक (एक्सपेक्टेड)

ऑफिशियल वेबसाइट

intermediate.biharboardonline.com

बिहार बोर्ड 12वीं के कंपार्टमेंट एग्जाम 2026 का पूरा शेड्यूल 

BSEB की 12वीं के कंपार्टमेंट एग्जाम 2026 की डेट्स जानने के लिए यहां देखें। 

डेट

पहली शिफ्ट (सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक)

दूसरी शिफ्ट (दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक)

2 मई 2026

हिंदी (सभी स्ट्रीम)

जीवविज्ञान (विज्ञान), इतिहास (कला), अंग्रेजी (व्यावसायिक)

4 मई 2026

भौतिकी (विज्ञान), उद्यमिता (संचार), मनोविज्ञान (कला)

कृषि (विज्ञान), संगीत (कला), हिंदी (व्यावसायिक)

5 मई 2026

अंग्रेजी (सभी स्ट्रीम)

गणित (विज्ञान/कला), व्यवसाय अध्ययन (वाणिज्य)

6 मई 2026

रसायन विज्ञान (विज्ञान), अर्थशास्त्र (वाणिज्य/कला)

भूगोल (विज्ञान), लेखांकन (वाणिज्य), फाउंडेशन कोर्स (व्यावसायिक)

7 मई 2026

समाजशास्त्र (कला), ऐच्छिक प्रश्न पत्र 1 (व्यावसायिक)

ऐच्छिक प्रश्न पत्र 2 (कला)

8 मई 2026

गृह विज्ञान (विज्ञान)

दर्शनशास्त्र (कला)

9 मई 2026

भाषा संबंधी प्रश्न पत्र (सभी स्ट्रीम)

कंप्यूटर विज्ञान / वैकल्पिक विषय (सभी स्ट्रीम)

11 मई 2026

वैकल्पिक भाषाएं (सभी स्ट्रीम)

व्यावसायिक विषय (सभी स्ट्रीम)

स्पेशल एवं कम्पार्टमेंट एग्जाम: दोनों में क्या फर्क है?

छात्रों के मन में अक्सर इन दोनों एग्जाम को लेकर भ्रम रहता है। बोर्ड ने इसे स्पष्ट किया है।

  • इंटर स्पेशल एग्जाम: यह उन छात्रों के लिए आयोजित किया जाता है, जिन्होंने फाइनल एग्जाम 2026 के लिए फॉर्म भरा था, लेकिन स्कूल/कॉलेज की लापरवाही या किसी तकनीकी कारण से उनका एडमिट कार्ड जारी नहीं हो पाया था, जिसके कारण वे एग्जाम नहीं दे पाएं। इन्हें सभी सब्जेक्ट के एग्जाम देने का मौका मिलता है। साथ ही, इनकी मार्कशीट पर 'कम्पार्टमेंट' नहीं लिखा होता।

  • इंटर कम्पार्टमेंट एग्जाम: यह उन छात्रों के लिए आयोजित किया जाता है, जो फाइनल एग्जाम में शामिल हुए थे, लेकिन अधिकतम दो सब्जेक्ट में फेल हो गए हैं। वे इन सब्जेक्ट्स के एग्जाम देकर पास हो सकते हैं।

यहां भी पढ़े: BSEB 10th Compartment Exam 2026: बीएसईबी 10वीं के विशेष एवं कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल जारी, यहां देखें ऑफिशियल ट्वीट

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 13, 2026, 13:32 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News