महाराष्ट्र का इकलौता जिला, जिसमें नहीं है एक भी तहसील

Last Updated: Sep 7, 2026, 14:15 IST

महाराष्ट्र, भारत के प्रमुख राज्यों शामिल है, जो कि अपनी सांस्कृतिक विरासत और अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है। इस कड़ी में यहां एक जिला ऐसा भी है, जिसमें एक भी तहसील नहीं है। 

महाराष्ट्र
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है। यह कुल 307,713 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जिनमें कुल 36 जिले आते हैं। इन सभी जिलों में तहसील और उप-तहसील शामिल हैं। हालांकि, महाराष्ट्र का एक जिला ऐसा भी है, जहां एक भी तहसील नहीं है। कौन-सा है यह जिला और क्या है तहसील न होने की वजह, जानने के लिए यह पूरा लेख पढ़ें।

किस जिले में नहीं है एक भी तहसील 

अब हम यह जान लेते हैं कि महाराष्ट्र के किस जिले में एक भी तहसील नहीं है। आपको बता दें कि यह मुंबई शहर जिला है। यह महाराष्ट्र के सबसे अनूठे जिलों में से एक है। यह पूरी तरह से एक शहरी जिला है।यहां एक भी तहसील या ग्राम पंचायत नहीं है।

दो सब-डिविजन में बंटा है जिला 

महाराष्ट्र का मुंबई शहर जिला प्रशासनिक और राजस्व संग्रह के लिए तहसीलों के बजाय सीधे 2 Sub-Division में बंटा हुआ है। यहां एक City Sub-Division है, तो दूसरा South-Central Sub-Division है। नागरिक सुविधाओं और बुनियादी ढांचे की पूरी देखरेख बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) द्वारा की जाती है।

7 अलग-अलग द्वीपों से बना है मुंबई शहर

18वीं और 19वीं शताब्दी में अंग्रेजों द्वारा 'हॉर्नबी वेलाड प्रोजेक्ट'के तहत समुद्र को पाटकर सातों द्वीपों को आपस में जोड़ दिया गया, जिससे आज का 'आईलैंड सिटी' यानी 'मुंबई शहर' अस्तित्व में आया था। ये 7 द्वीप इस प्रकार हैंः

-बॉम्बे 

-कोलाबा

-लिटिल कोलाबा

-माहिम

-मजागांव

-परेल 

-वरली 

महाराष्ट्र का सबसे छोटा जिला 

आपको बता दें कि मुंबई शहर पूरे महाराष्ट्र का सबसे छोटा जिला है। यह कुल 157 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। हालांकि, यह महाराष्ट्र के उच्च साक्षर जिलों में आता है, जिसकी साक्षरता दर 89.2 फीसदी है। 

भारत का आर्थिक इंजन

मुंबई शहर जिला भारत का आर्थिक इंजन माना जाता है। यहां भारत के सबसे बड़े शेयर बाजार बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) है। इसके अलावा, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का केंद्रीय मुख्यालय नरीमन पॉइंट क्षेत्र में ही स्थित है।

यहां ध्यान देने वाली  बात यह है कि पास में मौजूद मुंबई उपनगरीय जिला अलग है, जिसमें कुर्ला, अंधेरी और बोरीवली तहसील शामिल हैं। मुंबई शहर को सपनों का शहर भी कहा जाता है, जहां हर साल बड़ी संख्या में लोग फिल्म जगत में करियर बनाने के लिए पहुंचते हैं। इनमें कुछ ही लोग सफल हो पाते हैं।  

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 7, 2026, 14:15 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News