उत्तर प्रदेश का यह जिला कहलाता है ‘लस्सी का शहर’, यहां जानें

उत्तर प्रदेश अपनी सांस्कृतिक विविधता के लिए जितना विख्यात है, उतना ही यहां के व्यंजन भी अपनी खास पहचान रखते हैं। इस कड़ी में यूपी में एक जिला ऐसा भी है, जिसे लस्सी का शहर भी कहा जाता है। क्या है इसके पीछे की वजह, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

Kishan Kumar
Jun 19, 2025, 12:52 IST
यूपी में लस्सी का शहर

यूपी में लस्सी का शहर

उत्तर प्रदेश अपनी विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है। यहां का गौरवशाली इतिहास इसे अन्य राज्यों से अलग बनाता है। यही वजह है कि उत्तर भारत में जब भी प्रमुख राज्यों की बात होती है, तो उनमें उत्तर प्रदेश राज्य का नाम भी प्रमुखता से लिया जाता है।

राज्य के प्रत्येक जिले की अपनी विशेष पहचान है, जिनमें एक पहचान इन्हें यहां मिलने वाले स्वादिष्ट व्यंजनों की वजह से मिलती है। इस कड़ी में यूपी का एक जिला ऐसा है, जिसे लस्सी का शहर भी कहा जाता है। कौन-सा है यह जिला, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

उत्तर प्रदेश में कुल जिले और मंडल 

उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। ये सभी मंडल कुल चार संभागों में आते हैं, जिनमें पूर्वांचल, मध्यांचल, पश्चिमांचल और बुंदेलखंड शामिल हैं।

कुछ किताबों में हमें रोहिलखंड और बघेलखंड का भी जिक्र देखने को मिलता है। प्रदेश में कुल 351 तहसील, 17 नगर निगम, 75 नगर पंचायत, 826 सामुदायिक विकास खंड और 58 हजार से अधिक ग्राम पंचायत मौजूद हैं। 

यूपी का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला 

साल 2011 में यूपी की कुल आबादी 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी, जो कि साल 2025 तक 24 करोड़ को पार चुकी है। प्रदेश का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी है, जो कि 7680 वर्ग किलोमीटर में है। वहीं, सबसे छोटा जिला हापुड़ है, जो कि 660 वर्ग किलोमीटर में है। 

उत्तर प्रदेश में चार दिशाओं के चार जिले

उत्तर प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला बलिया है, तो सबसे पश्चिमा जिला शामली है। वहीं, सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर और सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र है। 

उत्तर प्रदेश में लस्सी का शहर 

उत्तर प्रदेश में यूं तो लस्सी के लिए विभिन्न शहर मशहूर हैं, जो कि अपने यहां मिलने वाली खास लस्सी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इनमें सबसे खास वाराणसी शहर है। यहां कई ऐसी दुकानें हैं, जहां करीब 100 सालों से लस्सी की बिक्री हो रही है। वहीं, बनारस में विभिन्न प्रकार के फलों की लस्सी की बिक्री होती है। यही वजह है कि यहां आने वाले सैलानी लस्सी का स्वाद लेना नहीं भूलते हैं। 

इन शहरों की भी है लस्सी की लेकर खास पहचान

यूपी में बनारस के अलावा अलीगढ़, लखनऊ, शाहजहांपुर, बलिया और मथुरा की लस्सी भी काफी लोकप्रिय है। हालांकि, इन शहरों के बीच सबसे खास पहचान वाराणसी शहर की है। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ेंःउत्तर प्रदेश का सबसे नया जिला कौन-सा है, जानें



Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

I did my graduation from GGSIPU University, Delhi. I started my Career from Dainik Jagran(Print) as a reporter then I switched to Amar Ujala(Print) as a Sub-Editor. I used to cover all technical universities of Delhi including; DTU, IIIT, DSEU, IGDTUW & NSUT. Currently I work for Jagran Josh(A digital wing of Dainik Jagran). Here, I create digital content for General Knowledge Section. My expertise is in General Knowledge, Creative writing, Research, Hindi & English typing.
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News