UGC NET Exam City Intimation Slip 2025 OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जून 2025 सत्र के लिए आधिकारिक तौर पर UGC NET Exam सिटी स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in के माध्यम से अपनी यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा सिटी स्लिप देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा शहर सूचना पर्ची (City Slip) में उस शहर के बारे में महत्वपूर्ण विवरण होता है जहाँ उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया है। आधिकारिक एडमिट कार्ड जारी होने से पहले यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे उम्मीदवारों को पहले से ही आवश्यक यात्रा और ठहरने की व्यवस्था करने की अनुमति मिलती है।
UGC NET June 2025 Exam City Slip Download Direct Link
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर UGC NET सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 का लिंक एक्टिव कर दिया है। यह सिटी इंटिमेशन स्लिप उम्मीदवारों को उनके परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी प्रदान करती है। वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, अब अपनी एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, इस लेख में हमने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध कराया है।
UGC NET City Slip 2025 Download Link | |
UGC NET City Slip 2025 Notice PDF |
UGC NET June Exam 2025 कब होगा?
यूजीसी नेट जून परीक्षा 25 जून से 29 जून, 2025 तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड, जिसमें परीक्षा की तारीख, केंद्र का पता, शिफ्ट और समय जैसे विवरण शामिल हैं, सभी को ध्यान से चेक करें।
How to download UGC NET City Intimation Slip 2025? ऐसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप
UGC NET जून 2025 परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं:
-
सबसे पहले ugcnet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
-
होमपेज पर "UGC NET June 2025 City Intimation Slip" के लिंक पर क्लिक करें।
-
अब अपना Application Number, Date of Birth और Security Pin दर्ज करें।
-
"Submit" बटन पर क्लिक करें।
-
आपकी सिटी इंटिमेशन स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।
-
इसे PDF में डाउनलोड करें और प्रिंट करके सुरक्षित रखें।
UGC NET Admit Card 2025 Kab Aayega?
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आधिकारिक नोटिस में स्पष्ट किया है कि UGC NET जून 2025 के एडमिट कार्ड 21 जून 2025 को, यानी परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार ugcnet.nta.ac.in पर जाकर अपनी आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 25 से 29 जून 2025 के बीच आयोजित होगी।