RPF Constable Result 2025 OUT: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आरपीएफ कांस्टेबल रिजल्ट 2025 के साथ जोन‑वार कट‑ऑफ़ मार्क्स और मेरिट लिस्ट की पीडीएफ भी जारी कर दी है। जो उम्मीदवार कांस्टेबल परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब rrbcdg.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। सफल अभ्यर्थी CBT के आधार पर आगामी PET/PMT (शारीरिक दक्षता एवं मापन परीक्षा) के लिए पात्र घोषित किए गए हैं।
RPF Constable Result 2025 PDF Download Link
रेलवे भर्ती बोर्ड, चंडीगढ़ (RRB/RPF) ने आरपीएफ कांस्टेबल रिजल्ट 2025 सीबीटी परीक्षा का Zone‑वाइज मेरिट लिस्ट PDF और कट‑ऑफ अंक के साथ आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जारी कर दिया है। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक से कट ऑफ पीडीएफ और मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
RPF Constable Result 2025 Merit List PDF | |
RPF Constable Cut Off 2025 PDF |
RPF Constable Result 2025: आरपीएफ कांस्टेबल रिजल्ट हाइलाइट्स
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने रेलवे पुलिस बल (RPF) में कांस्टेबल के 4208 पदों की भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की थी। इस परीक्षा का पहला चरण, यानी कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT), 11 दिनों तक प्रतिदिन तीन शिफ्टों में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस वर्ष करीब 45.30 लाख उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए आवेदन किया था, लेकिन केवल 22.96 लाख उम्मीदवार ही परीक्षा में शामिल हुए। अब RPF कांस्टेबल रिजल्ट 2025 जारी कर दिया गया है, जिसमें केवल 42,143 उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। रिजल्ट के बारे में सभी हाइलाइट्स नीचे दी तालिका में देख सकते हैं।
परीक्षा आयोजित करने वाला निकाय | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
---|---|
पद | कांस्टेबल |
रिक्तियों की संख्या | 4208 |
RPF कांस्टेबल रिजल्ट 2025 | 19 जून 2025 |
उपस्थित उम्मीदवार | 22.96 लाख |
योग्य उम्मीदवार | 42,143 |
CBT परीक्षा तिथियां | 2 से 18 मार्च 2025 |
PET व PMT तिथियां | जल्द सूचित की जाएंगी |
चयन प्रक्रिया | कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) PET एवं PMT दस्तावेज़ सत्यापन मेडिकल परीक्षण |
आधिकारिक वेबसाइट | rrbcdg.gov.in |
Railway RPF Constable Result 2025 कैसे डाउनलोड करें?
रिजल्ट सभी क्षेत्रीय रेलवे भर्ती बोर्डों (RRBs) की आधिकारिक वेबसाइटों पर जारी कर दिया गया है, जिसमें प्रत्येक क्षेत्र के लिए चुने गए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल है। रेलवे आरपीएफ कांस्टेबल CBT परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
-
आधिकारिक वेबसाइट https://www.rrbcdg.gov.in या अपनी क्षेत्रीय RRB वेबसाइट पर जाएं।
-
होमपेज पर “CEN RPF 02/2024 (Constable): CBT Result & Cut Off Score” सेक्शन को खोजें।
-
“Result of Computer Based Test (CBT) for the post of Constable against RPF-02/2024” लिंक पर क्लिक करें।
-
एक पीडीएफ खुलेगा, जिसमें CBT में सफल घोषित उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए होंगे।
-
अपना रोल नंबर खोजने के लिए “Ctrl + F” का उपयोग करें और PDF डाउनलोड कर लें।
यदि आपका रोल नंबर सूची में मौजूद है, तो आप PET (शारीरिक दक्षता परीक्षा) और PMT (शारीरिक माप परीक्षण) के लिए शॉर्टलिस्ट हो चुके हैं।