8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए वेतन-पेंशन बढ़ोतरी पर क्या है अपडेट? कब आएगी फाइनल रिपोर्ट, देखें यहां

Last Updated: Jul 27, 2026, 16:21 IST

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की नजर हर समय 8वें वेतन आयोग के अपडेट पर लगी रहती है। 8वां वेतन आयोग सभी सुझावों और मांगों पर विचार करने के बाद नया फिटमेंट फैक्टर सेट करेगा और यही तय करेगा कि कर्मचारियों के वेतन और पेंशन में कितनी बढ़ोतरी होगी।

8वां वेतन आयोग: वेतन बढ़ोतरी पर क्या है अपडेट
8वां वेतन आयोग: वेतन बढ़ोतरी पर क्या है अपडेट

8th pay commission update in hindi: देश के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अहम खबर है। 8वां वेतन आयोग अब अपने काम के निर्णायक फेज की तरफ बढ़ रहा है. आयोग देशभर में कर्मचारी संगठनों, पेंशनर्स और अन्य हितधारकों से लगातार सुझाव ले रहा है, ताकि वेतन, पेंशन और भत्तों को लेकर अंतिम सिफारिशें तैयार की जा सकें। 3 अगस्त 2026 को आयोग के गठन के 9 महीने पूरे हो जाएंगे, यानी उसे मिले 18 महीने के कार्यकाल का आधा समय पूरा हो जाएगा।

8वें वेतन आयोग ने पूरे किए 9 महीने

केंद्र सरकार ने 3 नवंबर 2025 को न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में 8वें वेतन आयोग का गठन किया था। आयोग को अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। अब आयोग अपने कार्यकाल के आधे पड़ाव पर पहुंच चुका है और परामर्श प्रक्रिया तेज कर दी गई है.

वेतन, पेंशन और भत्तों पर चल रही व्यापक चर्चा

आयोग का उद्देश्य केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के वेतन, पेंशन, भत्तों और अन्य सुविधाओं की समीक्षा करना है। इसके लिए देशभर में कर्मचारी संगठनों, मान्यता प्राप्त यूनियनों और पेंशनर्स से सुझाव लिए जा रहे हैं, ताकि सभी पक्षों की राय को अंतिम रिपोर्ट में शामिल किया जा सके.

अभी तक की क्या है लेटेस्ट अपडेट

9 सितंबर को पुडुचेरी में हितधारकों से बैठक होगी, रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 18 अगस्त।

7-8 सितंबर को चेन्नई में बैठक का नोटिस जारी, आवेदन की अंतिम तिथि 18 अगस्त।

दिल्ली में 7 और 10 अगस्त को हितधारकों के साथ चर्चा होगी, आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई।

फिटमेंट फैक्टर पर टिकी हैं सभी की निगाहें

इस बार भी सबसे ज्यादा चर्चा फिटमेंट फैक्टर को लेकर हो रही है।

6वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 1.86 था।

7वें वेतन आयोग में इसे बढ़ाकर 2.57 किया गया था।

अब 8वां वेतन आयोग सभी सुझावों और मांगों पर विचार करने के बाद नया फिटमेंट फैक्टर तय करेगा। यही तय करेगा कि कर्मचारियों के वेतन और पेंशन में कितनी बढ़ोतरी होगी।

कब आएगी फाइनल रिपोर्ट?

फिलहाल आयोग अलग-अलग राज्यों में बैठकों और परामर्श का दौर जारी रखे हुए है। माना जा रहा है कि मई-जून 2027 तक आयोग अपनी फाइनल रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंप सकता है। सरकार की मंजूरी मिलने के बाद नई वेतन और पेंशन व्यवस्था 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जा सकती है और कर्मचारियों को उसी आधार पर एरियर भी मिल सकता है।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jul 27, 2026, 16:21 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News