Current Affairs Quiz 19 Feb 2026: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों और जागरूक पाठकों के लिए जागरण जोश लेकर आया है परीक्षा की दृष्टि से आज के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स क्विज़. इस क्विज में 'निगरानी' ऐप, नेशनल रिवर राफ्टिंग चैंपियनशिप, हैमर एयर-टू-ग्राउंड मिसाइल आदि से जुड़े सवाल शामिल हैं.
1. भारतीय खाद्य निगम (FCI) ने वैश्विक मानवीय अभियानों के समर्थन में चावल की आपूर्ति के लिए किस संगठन के साथ MoU साइन किया?
A) विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP)
B) विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)
C) विश्व व्यापार संगठन (WTO)
D) संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP)
उत्तर: A) विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP)
भारतीय खाद्य निगम (FCI) और विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ने वैश्विक मानवीय अभियानों के समर्थन में चावल की आपूर्ति के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसका उद्देश्य भूखमरी का समाधान करना है। केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने सूचित किया है कि FCI इस समझौता ज्ञापन के तहत WFP को दो लाख मीट्रिक टन चावल की आपूर्ति करेगा।
2. हाल ही में छठी नेशनल रिवर राफ्टिंग चैंपियनशिप कहाँ शुरू हुई है?
A) उत्तराखंड
B) हिमाचल प्रदेश
C) जम्मू और कश्मीर
D) सिक्किम
उत्तर: C) जम्मू और कश्मीर
छठी राष्ट्रीय रिवर राफ्टिंग चैंपियनशिप जम्मू और कश्मीर के डोडा जिले के शिबनोट में शुरू हो गयी है, जिसका टाइटल "द अल्टीमेट रिवर बैटल" रखा गया है। इस चैंपियनशिप का उद्देश्य देश भर की शीर्ष राफ्टिंग प्रतिभाओं को प्रदर्शित करना। इसका आयोजन चिनाब नदी पर किया जा रहा है जो पेशेवर राफ्टिंग टीमों और पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है।
3. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स ने हैमर एयर-टू-ग्राउंड मिसाइल के निर्माण के लिए किस देश की कंपनी के साथ समझौता किया है?
A) रूस
B) संयुक्त राज्य अमेरिका
C) इज़राइल
D) फ्रांस
उत्तर: D) फ्रांस
भारत-फ्रांस की छठी वार्षिक रक्षा वार्ता हाल ही में बेंगलुरु में हुई, जिसमें अगले दस वर्षों के लिए औद्योगिक सहयोग और सह-उत्पादन को नवीनीकृत करने के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षा मंत्री कैथरीन वॉट्रिन मौजूद थीं। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (बीईएल) और सैफरन इलेक्ट्रॉनिक्स, फ्रांस के बीच भारत में हैमर एयर-टू-ग्राउंड मिसाइल के निर्माण के लिए भी एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
4. हाल ही में किस कंपनी को RBI से तीनों पेमेंट एग्रीगेटर श्रेणियों के लिए नियामक प्राधिकरण प्राप्त हुआ है?
A) पेटीएम
B) रेज़रपे
C) इन-सॉल्यूशंस ग्लोबल लिमिटेड
D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: C) इन-सॉल्यूशंस ग्लोबल लिमिटेड (आईएसजी)
इन-सॉल्यूशंस ग्लोबल लिमिटेड (आईएसजी) ने हाल ही में घोषणा की कि उसे भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से तीनों पेमेंट एग्रीगेटर श्रेणियों - ऑनलाइन, भौतिक या ऑफलाइन और क्रॉस-बॉर्डर - के लिए नियामक प्राधिकरण प्राप्त हो गया है। यह मंजूरी 2025-26 के लिए नवीनतम आरबीआई मास्टर निर्देशों के तहत दी गई है। इसके साथ, आईएसजी गैर-बैंकिंग इकोसिस्टम प्लेयर्स के एक चुनिंदा समूह में शामिल हो गया है जो एक एकीकृत और पूरी तरह से अनुपालन वाले ढांचे के माध्यम से घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय चैनलों पर मर्चेंट भुगतानों का समर्थन करने में सक्षम हैं।
5. केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा पीएमजेवीके योजना के तहत लॉन्च किए गए ऐप का नाम क्या है?
A) ‘प्रगति’
B) ‘निगरानी’
C) ‘सहयोग’
D) ‘विकास’
उत्तर: B) ‘निगरानी’
केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने पीएमजेवीके योजना के तहत 'निगरानी' ऐप (NIGRANI App) लॉन्च किया, जो पूरे भारत में बुनियादी ढांचे के अंतराल को पाटने में योगदान देता है। उन्होंने अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के हज रिस्ट बैंड और एआई चैटबॉट्स भी लॉन्च किए। साथ ही, श्री रिजिजू ने नालंदा विश्वविद्यालय में चिंतन शिविर आयोजित करने के लिए मंत्रालय की टीम की सराहना भी की।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation