UPTET Result 2026: यूपीटीईटी रिजल्ट कब आएगा? जानें पूरी जानकारी
UPTET Result 2026: यूपीटीईटी परीक्षा देने वाले लाखों अभ्यर्थी अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार UPESSC के आधिकारिक पोर्टल upessc.up.gov.in पर से परिणाम की पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे। UPTET का रिजल्ट कब जारी होगा, इस बारे में सभी लेटेस्ट जानकारी यहां देखें।
UPTET Result 2026, Sarkari Result: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने UPTET 2026 परीक्षा का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन (OMR आधारित) मोड में कराया। इस परीक्षा में करीब 17 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया। आयोग ने 9 जुलाई 2026 को आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी कर दी है, जिस पर उम्मीदवार 14 जुलाई 2026 तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद आयोग फाइनल आंसर की जारी करेगा। इसके आधार पर UPTET 2026 रिजल्ट तैयार किया जाएगा और आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर घोषित किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने लॉगिन विवरण की मदद से वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम आसानी से चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
UPTET Result 2026 Kab Aayega?
यूपीटीईटी 2026 का रिजल्ट जुलाई 2026 के लास्ट सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। इस साल परीक्षा में 17 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए थे। आयोग 20 जुलाई 2026 तक OMR शीट्स चेक करने के लिए पूरी करने में जुटा है। इसके बाद फाइनल आंसर की, डेटा फीडिंग और रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सभी तैयारियां पूरी होने के बाद आयोग आधिकारिक वेबसाइट पर UPTET परिणाम 2026 जारी करेगा।
यूपीटीईटी रिजल्ट 2026 हाइलाइट्स
उम्मीदवार नीचे दी तालिका में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 परिणाम से संबंधित सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं।
| आयोग का नाम | उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) |
| परीक्षा का नाम | उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 |
| परीक्षा तिथि | 02, 03 एवं 04 जुलाई 2026 |
| परीक्षा का माध्यम | ऑफलाइन (OMR आधारित) |
| कुल अभ्यर्थियों की संख्या | लगभग 17 लाख |
| प्रोविजनल उत्तर कुंजी | 09 जुलाई 2026 |
| रिजल्ट 2026 तिथि | जुलाई 2026 का अंतिम सप्ताह |
| आधिकारिक वेबसाइट | upessc.up.gov.in |
यूपीटीईटी रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से अपना यूपीटीईटी परिणाम को आसानी से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आप उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की वेबसाइट पर जाएं।
-
होम पेज पर NOTICE BOARD सेक्शन में यूपीटीईटी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
-
अब आपके सामने एक लॉगिन पेज ओपन होगा। वहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालें।
-
अंत में नीचे दिए गए कैप्चा कोड को भरे और सबमिट पर क्लिक करें।
-
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा। इसे चेक करें और डाउनलोड करें।
17 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने दी यूपीटीईटी परीक्षा
UPTET 2026 परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित की गई। इस बार परीक्षा में प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) दोनों स्तरों के लिए बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने भाग लिया। उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 12,11,459 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 10,57,055 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जो कुल पंजीकृत उम्मीदवारों का करीब 87.25% है।
वहीं, प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 7,83,202 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से 7,13,659 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जो लगभग 91.12% उपस्थिति रही। दोनों स्तरों को मिलाकर इस साल 17,70,714 उम्मीदवारों ने यूपीटीईटी 2026 परीक्षा दी है। अब सभी अभ्यर्थियों को रिजल्ट जारी होने का इंतजार है।
UPTET कट-ऑफ और क्वालिफाइंग मार्क्स 2026
| कैटेगरी | मिनिमम क्वालीफाइंग मार्क्स |
|---|---|
| अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग (SC, ST and OBC) | 55 फीसदी अंक या 82.5 अंक |
| सामान्य श्रेणी (जनरल) | 60 फीसदी अंक या 90 अंक |
UPTET 2026 सर्टिफिकेट की वैधता क्या है?
UPTET 2026 पास करने वाले उम्मीदवारों को UPTET पात्रता प्रमाणपत्र मिलेगा, जिसकी वैधता आजीवन (Lifetime) होगी। रिजल्ट जारी होने के करीब 30 दिन बाद प्रमाणपत्र जारी किया जाता है। पेपर 1 पास करने वाले कक्षा 1 से 5 और पेपर 2 पास करने वाले कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षक पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। दोनों पेपर पास करने पर अलग-अलग प्रमाणपत्र मिलते हैं। पहले से UPTET पास उम्मीदवारों का प्रमाणपत्र भी आजीवन मान्य रहेगा।
FAQs
Q1. यूपीटीईटी परिणाम 2026 कब जारी होगा?
उत्तर: यूपीटीईटी 2026 का परिणाम जुलाई 2026 के अंतिम सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है।
Q2. मैं यूपीटीईटी परिणाम 2026 कहाँ देख सकता हूँ?
उत्तर: उम्मीदवार अपना परिणाम उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर देख सकते हैं।
Q3. परिणाम चेक करने के लिए किन विवरणों की आवश्यकता है?
उत्तर: परिणाम देखने और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना 'रजिस्ट्रेशन नंबर' और 'पासवर्ड' की आवश्यकता होगी।
Q4. यूपीटीईटी रिजल्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया क्या है?
उत्तर: सबसे पहले upessc.up.gov.in पर जाएं, होमपेज पर 'NOTICE BOARD' सेक्शन में रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें, लॉगिन विवरण (रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड) दर्ज करें, कैप्चा कोड भरें और सबमिट करने पर रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
Q5. इस वर्ष यूपीटीईटी परीक्षा में कुल कितने उम्मीदवार शामिल हुए?
उत्तर: इस वर्ष यूपीटीईटी 2026 परीक्षा में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक दोनों स्तरों को मिलाकर कुल 17,70,714 उम्मीदवारों ने भाग लिया है।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.