SSC CPO Admit Card 2026: एसएससी सीपीओ पीईटी पीएसटी एडमिट कार्ड ssc.gov.in पर जारी, ये रहे डाउनलोड करने के सिंपल स्टेप्स

Last Updated: Jul 14, 2026, 15:16 IST

SSC CPO Admit Card 2026: एसएसी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर सीपीओ पीईटी पीएसटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।   

SSC CPO Admit Card 2026
SSC CPO Admit Card 2026

SSC CPO Admit Card 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST) के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। इसकी परीक्षा दिनांक 21 जुलाई से 28 जुलाई 2026 के बीच देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। एसएससी सीपीओ की लिखित परीक्षा को सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके पीईटी और पीएसटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।  

एसएससी सीपीओ परीक्षा 2026 का उद्देश्य दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी आदि में सब-इंस्पेक्टर के कुल 5308 रिक्त पदों को भरना है। 

SSC CPO Admit Card 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक 

एसएससी सीपीओ पीईटी पीएसटी परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसकी कॉपी के साथ एक वैध आईडी कार्ड (आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और पहचान पत्र) और दो रंगीन पासपोर्ट साइज आकार के फोटो साथ जरूर लेकर जाएं। इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। एडमिट कार्ड आप एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर दिए गए लिंक के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं। लिंक नीचे टेबल में भी दिया गया है। 

एसएससी सीपीओ पीईटी पीएसटी परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक  

क्लिक करें 

SSC CPO Admit Card 2026 - हाउलाइट्स 

एसएससी सीपीओ पीईटी पीएसटी परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। त्रुटि या गलती पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। परीक्षा शुरू होने से तकरीबन एक घंटे या 60 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। इससे वेरिफिकेशन में कोई परेशानी नहीं आती। गेट बंद होने के बाद एग्जाम सेंटर में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। टेक्निकल ग्लिच से बचने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स पहले से तैयार रखें। नीचे टेबल में जरूरी डिटेल्स दी गई है। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) 

परीक्षा का नाम 

एसएससी सीपीओ परीक्षा 2026 

पद का नाम

दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब-इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती  

रिक्त पदों की संख्या 

5308  

परीक्षा की तिथि 

21 जुलाई से 28 जुलाई 2026 के बीच आयोजित

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 

14 जुलाई 2026 

लॉग इन क्रेडेंशियल्स 

रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड 

चयन प्रक्रिया 

टियर-1, पीईटी व पीएसटी, टियर-2 और मेडिकल   

ऑफिशियल वेबसाइट 

ssc.gov.in

SSC CPO Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

एसएससी सीपीओ टियर-1 की लिखित परीक्षा दिनांक 09 दिसंबर से 12 दिसंबर 2025 के बीच अलग-अलद परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी और रिजल्ट 30 मार्च 2026 को जारी किया गया था। इसमें पीईटी और पीएसटी के लिए 48615 उम्मीदवारों को सलेक्ट किया गया था। आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले जम्मू एंड कश्मीर कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट jkhighcourt.nic.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और रिजल्ट सेक्शन को ओपन करें। 

  • JK High Court Junior Assistant Admit Card 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करें।

  • एडमिट कार्ड में दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। 

ये भी पढ़ें: Ram Mandir Trust Vacancy 2026: राम मंदिर ट्रस्ट सीईओ के पद पर निकली भर्ती, जानें डिटेल्स

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jul 14, 2026, 15:16 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News